विज्ञापन

कानपुर-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन के बढ़ाए गए फेरे; जानें नया शेड्यूल, कब और किस दिन चलेंगी ये गाड़ियां?

भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेन संख्या 04131 व 04132 के अतिरिक्त फेरों का संचालन शुरू किया है. यह ट्रेन नवंबर से दिसंबर 2026 तक साप्ताहिक रूप से चलेगी, जिससे नौकरीपेशा यात्रियों, छात्रों और परिवारों को कन्फर्म बर्थ मिलने में आसानी होगी.

कानपुर-बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन के बढ़ाए गए फेरे; जानें नया शेड्यूल,  कब और किस दिन चलेंगी ये गाड़ियां?
रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच स्पेशल ट्रेन संख्या 04131 व 04132के अतिरिक्त फेरों का संचालन शुरू किया है.
NDTV
  • गाड़ी संख्या 04131 कानपुर से बेंगलुरु के बीच 22 नवंबर से 27 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी.
  • वापसी में गाड़ी संख्या 04132 बेंगलुरु से कानपुर के लिए 25 नवंबर से 30 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी.
  • इस विशेष ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए गए हैं, जिनमें स्लीपर, थर्ड एसी, 2 एसी, सामान्य और एसएलआर कोच शामिल हैं.
नई दिल्ली:

Kanpur-Bengaluru Special Train Timing: रेलवे की जानकारी के मुताबिक, गाड़ी संख्या 04131 कानपुर सेंट्रल से एसएमवीटी बेंगलुरु के बीच 22 नवंबर से 27 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को संचालित की जाएगी. इस दौरान यह ट्रेन कुल 6 फेरे लगाएगी. वहीं, वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04132 एसएमवीटी बेंगलुरु से कानपुर सेंट्रल के लिए 25 नवंबर से 30 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी. वापसी में भी ये गाड़ी 6 फेरे लगाएगी. यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए इस विशेष ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए गए हैं. कोच संरचना में 10 स्लीपर, 2 थर्ड एसी, एक सेकंड एसी, 9 सामान्य श्रेणी और 2 एसएलआर व डी कोच शामिल हैं. अलग अलग श्रेणियों के कोच जुड़ने से बजट में सफर करने वाले यात्रियों से लेकर आरामदायक यात्रा चाहने वालों तक, हर वर्ग को विकल्प मिल सकेगा.

गाड़ी संख्या 04131 कानपुर- बेंगलुरु का शेड्यूल

गाड़ी संख्या 04131 कानपुर सेंट्रल से प्रत्येक रविवार को शाम 16:30 बजे रवाना होगी, जिसका संचालन 22 नवंबर से 27 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा. प्रस्थान के बाद यह ट्रेन फतेहपुर (17:38), प्रयागराज जंक्शन (20:20), शंकरगढ़ (21:43), डभौरा (23:03) और मानिकपुर जंक्शन (23:53) होते हुए अगले दिन सतना (00:50), कटनी (02:30), मदन महल (03:55) और इटारसी जंक्शन (07:40) पहुंचेगी. इसके बाद दूसरे दिन ही यह नागपुर (15:50), बल्हारशाह (19:55), सिरपुर कागजनगर (20:50), बेल्लमपल्ली (21:20), मंचिर्याल (21:35) और वारंगल (23:35) स्टेशनों पर रुकेगी. यात्रा के तीसरे दिन यह ट्रेन खम्मम (00:45), विजयवाड़ा जंक्शन (03:35), चिराला (04:45), ओंगोल (05:18), नेल्लोर (06:35), रेणिगुंटा जंक्शन (09:20), काटपाडी जंक्शन (12:05), जोलारपेट्टई (13:43), बंगारपेट (14:43) और कृष्णराजपुरम (16:23) होते हुए शाम 18:30 बजे अपने गंतव्य एसएमवीटी बेंगलुरु पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 04132 बेंगलुरु से कानपुर का शेड्यूल

वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04132 एसएमवीटी बेंगलुरु से प्रत्येक बुधवार को सुबह 07:10 बजे प्रस्थान करेगी, जो 25 नवंबर से 30 दिसंबर 2026 तक चलेगी. पहले दिन यह ट्रेन कृष्णराजपुरम (07:23), बंगारपेट (07:53), जोलारपेट्टई (11:03), काटपाडी जंक्शन (12:10), रेणिगुंटा जंक्शन (14:35), नेल्लोर (16:38), ओंगोल (18:23), चिराला (19:05), विजयवाड़ा जंक्शन (21:10) और खम्मम (22:38) होते हुए आगे बढ़ेगी. दूसरे दिन यह वारंगल (00:05), मंचिर्याल (01:50), बेल्लमपल्ली (02:05), सिरपुर कागजनगर (02:35), बल्हारशाह (03:55), नागपुर (07:30), इटारसी जंक्शन (12:35), मदन महल (16:00), कटनी (17:20), सतना (19:50), मानिकपुर जंक्शन (21:20), डभौरा (21:40), शंकरगढ़ (22:08) और प्रयागराज जंक्शन (23:10) पर ठहराव लेगी. अंत में यह तीसरे दिन फतेहपुर (01:05) रुकते हुए तड़के 03:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें- बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र और गुजरात के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज

बुकिंग और यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

उत्तर मध्य रेलवे के इस कदम से उत्तर भारत और दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. अगर आप भी इस रूट पर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो समय रहते अपनी सीट रिजर्व कर लें. यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या नजदीकी रेलवे आरक्षण काउंटर के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं. सफर से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति और टाइम टेबल की पुष्टि आधिकारिक माध्यमों से जरूर कर लें.

यह भी पढ़ें- राम की नगरी से सीता जी की नगरी तक आज से शुरू होगी ट्रेन, ट्रेन में 8 AC और 7 स्लीपर कोच, सीतामढ़ी-नरकटियागंज से गोरखपुर भी रूट में शामिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indina Railways, Kanpur News, Bengaluru Train, Railway News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com