गुजरात के एक बंदरगाह से अफगानिस्तान की 19,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की लगभग तीन टन हेरोइन जब्त की गई है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. सरकारी एजेंसी ने कहा कि हेरोइन को गुजरात के मुंद्रा बंदरगाह पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दो कंटेनरों में रखी गई यह हेरोइन जब्त की. कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.
डीआरआई ने कहा कि एक कंटेनर में लगभग 2,000 किलोग्राम हेरोइन और दूसरे में लगभग 1,000 किलोग्राम की खेप अफगानिस्तान से आई थी और इसे ईरान के एक बंदरगाह से गुजरात भेजा गया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एजेंसी ने एक बयान में कहा, "गुजरात के अहमदाबाद, दिल्ली, चेन्नई, गांधीधाम और मांडवी में तलाशी अभियान चलाया गया." इसमें कहा गया है कि शिपमेंट का मूल्य 19,900 करोड़ रुपये से अधिक होने का अनुमान है.
डीआरआई ने कहा कि जांच में कथित तौर पर अफगान नागरिकों की संलिप्तता का भी खुलासा हुआ है, हालांकि अभी तक किसी और को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
अफगानिस्तान दुनिया में हेरोइन का सबसे बड़ा उत्पादक है, जो वैश्विक उत्पादन का 80-90 प्रतिशत के बीच आपूर्ति करता है.
हाल के वर्षों में अफगानिस्तान में हेरोइन का उत्पादन तेजी से बढ़ा है, जिससे अगस्त में सत्ता में लौटने वाले तालिबान को फंड देने में मदद मिली है.
यह भी पढ़ेंः
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं