विज्ञापन

क्रॉस-बॉर्डर ड्रग्स–हथियार नेटवर्क पर वार, गुजरात ATS ने पंजाब के वॉन्टेड तस्कर को दबोचा

गुजरात ATS ने अहमदाबाद के राखियाल में छापेमारी कर पंजाब के क्रॉस-बॉर्डर हेरोइन–ग्रेनेड–पिस्टल तस्करी केस के वॉन्टेड शख्स को गिरफ्तार किया.

क्रॉस-बॉर्डर ड्रग्स–हथियार नेटवर्क पर वार, गुजरात ATS ने पंजाब के वॉन्टेड तस्कर को दबोचा
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
  • गुजरात एटीएस ने पंजाब के रजासांसी थाने में वांछित रहमत अली को अहमदाबाद के राखियाल इलाके से गिरफ्तार किया है
  • रहमत अली पाकिस्तान सीमा से हेरोइन, हैंड ग्रेनेड और पिस्टल की तस्करी में शामिल एक बड़े गिरोह का सदस्य है
  • आरोपी ने नेपाल और बिहार होते हुए गुजरात में छिपकर एक कढ़ाई फैक्ट्री में काम करते हुए पुलिस को चकमा दिया था
अहमदाबाद:

गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी मिली है. पंजाब के चर्चित क्रॉस-बॉर्डर हेरोइन और हथियार तस्करी मामले में फरार चल रहे आरोपी रहमत अली को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पिछले एक महीने से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर नेपाल और बिहार होते हुए गुजरात में छिपा हुआ था.

इनपुट पर कार्रवाई, राखियाल से दबोचा

जानकारी के मुताबिक, गुजरात एटीएस देशभर में सक्रिय नार्कोटिक्स नेटवर्क पर लगातार नजर रखे हुए है. इसी दौरान डीएसपी हर्ष उपाध्याय को ये इनपुट मिला कि अमृतसर के भल्ला कॉलोनी का रहने वाला रहमत अली, जो पंजाब के रजासांसी थाने में दर्ज केस में वॉन्टेड है, अहमदाबाद के राखियाल इलाके में एक कढ़ाई (एंब्रॉयडरी) फैक्ट्री में छिपकर काम कर रहा है.

यह मामला Rajasansi Police Station में दर्ज है, जिसमें पाकिस्तान सीमा से हेरोइन, हैंड ग्रेनेड और पिस्टल की तस्करी का बड़ा नेटवर्क सामने आया था. अधिकारियों ने राखियाल में दबिश दी और आरोपी को एंब्रॉयडरी फैक्ट्री से गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें : सस्ते क्रिप्टो के चक्कर में छात्र से लूटपाट, दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा 7 लुटेरों का गैंग

पूछताछ में नेटवर्क का खुलासा

पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि रहमत अली एक बड़े नार्कोटिक्स और हथियार तस्करी गिरोह का हिस्सा है. जनवरी महीने में उसने पंजाब–पाकिस्तान बॉर्डर से आई हेरोइन, हैंड ग्रेनेड और पिस्टल की खेप को आगे सप्लाई किया था.

FIR, बरामदगी और पहले की गिरफ्तारियां

इस मामले में 29 जनवरी 2026 को एफआईआर दर्ज की गई थी. पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने 42.9 किलो हेरोइन, चार हैंड ग्रेनेड, एक स्टार मार्क पिस्टल और 46 जिंदा कारतूस बरामद किए थे.

ये भी पढ़ें : कैसे बनी फर्जी ED टीम? यूनिफॉर्म से आईकार्ड तक सब नकली… दिल्ली की कोठी में रेड की साजिश कैसे रची गई

भागने का रूट और अगला कदम

वारदात के बाद रहमत अली पंजाब से फरार हो गया था. पहले वह नेपाल भागा, फिर बिहार के रास्ते गुजरात पहुंचा और अपनी पहचान छिपाकर फैक्ट्री में काम करने लगा. गुजरात एटीएस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पंजाब पुलिस को इसकी सूचना दे दी है. अब कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे पंजाब पुलिस को सौंपा जाएगा, जहां उससे आगे की पूछताछ होगी और तस्करी नेटवर्क की बाकी कड़ियों को जोड़कर देखा जाएगा.

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat ATS, Punjab Cross-border Smuggling, Heroin Trafficking, Grenades And Pistol, Rahmat Ali Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com