गुणातीत ओझा
-
किसान आंदोलनः 99 साल के किसान ने कहा- ''जरूरत पड़ी तो फिर लौटेंगे''
गाजीपुर बार्डर से रविवार को किसान वापस लौटने लगे हैं. शनिवार को आखिरी बार NH-9 के मंच से किसान आंदोलन की सभा हुई.
- दिसंबर 11, 2021 23:16 pm IST
- Reported by: रवीश रंजन शुक्ला, Edited by: गुणातीत ओझा
-
"कोई गलती नहीं", क्लास-10 के अंग्रेजी के पेपर पर मचे हंगामे के बीच सीबीएसई ने कहा
सीबीएसई नियंत्रक संयम भारद्वाज ने स्वीकार किया कि कुछ प्रश्नपत्र थोड़े कठिन थे और कुछ गलतियां थीं. उन्होंने कहा, "लेकिन आज के 10वीं अंग्रेजी और 12वीं मनोविज्ञान के दोनों पेपरों में कोई गलती नहीं थी."
- दिसंबर 11, 2021 22:32 pm IST
- Edited by: गुणातीत ओझा
-
बिहार का करोड़पति इन्फोर्समेंट अधिकारी! निगरानी विभाग की छापेमारी में मिला नोटों से भरा बैग
पटना सिटी के आलम गंज थाना क्षेत्र के बजरंग पुरी हाजीपुर इलाके में रहने वाले दीपक शर्मा लेबर इन्फोर्समेंट अधिकारी हैं. शनिवार सुबह निगरानी विभाग की टीम ने दीपक शर्मा के घर छापेमारी की. छापेमारी में सोने के गहने, बैंकों के पासबुक, क्रेडिट कार्ड और सवा दो करोड़ से ऊपर कैश बरामद किया गया है.
- दिसंबर 11, 2021 17:25 pm IST
- Reported by: मनीष कुमार, Edited by: गुणातीत ओझा
-
हैदराबाद एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी में 4 यात्री गिरफ्तार, बरामद हुआ 7.3 kg सोना
एयर इंडिया की दुबई-हैदराबाद फ्लाइट में दो पुरुष और दो महिला यात्री 7.3 किलोग्राम सोने की तस्करी के प्रयास में थे. इस सोने की कीमत लगभग 3.6 करोड़ रुपये आंकी गई है.
- दिसंबर 10, 2021 23:29 pm IST
- Edited by: गुणातीत ओझा
-
आर्यन खान ने हर हफ्ते NCB दफ्तर में हाजिरी की शर्त को लेकर कोर्ट से मांगी ढील
आर्यन खान ने हर हफ्ते NCB दफ्तर में हाजिरी की शर्त को लेकर कोर्ट से मांगी ढील. याचिका में कहा गया है कि चूंकि जांच अब दिल्ली एनसीबी के विशेष जांच दल को सौंप दी गई है, इसलिए उनके मुंबई कार्यालय में पेश होने की शर्त में ढील दी जा सकती है.
- दिसंबर 10, 2021 17:59 pm IST
- Reported by: सुनील कुमार सिंह, Edited by: गुणातीत ओझा
-
भाजपा ने 100 सांसदों और मंत्रियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी, चुनावी राज्यों में पकड़ मजबूत करने का लक्ष्य
संसद का शीतकालीन सत्र दो सप्ताह और चलेगा. 23 दिसंबर को संसद के शीतकालीन सत्र का समापन होगा. लेकिन भाजपा के ये 100 सांसद व मंत्री सोमवार से ही संसद नहीं आएंगे.
- दिसंबर 10, 2021 16:09 pm IST
- Reported by: अखिलेश शर्मा, Edited by: गुणातीत ओझा
-
''आंदोलन खत्म करने की बात मैं नहीं कहूंगा'', एनडीटीवी से बोले योगेंद्र यादव
योगेंद्र यादव ने कहा कि आंदोलन खत्म करने की बात मैं नहीं कहूंगा. किसान का आंदोलन लंबा है, चलता रहेगा. लेकिन जो मोर्चे हैं वो 11 तारीख से उठा लिए जाएंगे. जनता की नज़रों से खत्म हो गया लेकिन किसान का आंदोलन जारी है.
- दिसंबर 10, 2021 00:04 am IST
- Reported by: मनोरंजन भारती, Edited by: गुणातीत ओझा
-
तेजस्वी यादव और राजश्री ने निभाई शादी की रस्में, देखें PHOTOS
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उनकी बहन रोहिणी यादव इस शादी में शामिल नहीं हो सकीं लेकिन ट्विटर के जरिए उन्होंने वर-वधु को आशीर्वाद दिया है.
- दिसंबर 10, 2021 00:01 am IST
- Reported by: मनीष कुमार, Edited by: गुणातीत ओझा
-
''भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई है'' नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा
सिद्धू अपने चिर-परिचित अंदाज में ही दिख रहे हैं. उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा है कि उनकी लड़ाई भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ है.
- दिसंबर 09, 2021 22:58 pm IST
- Edited by: गुणातीत ओझा
-
CDS जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचा, पीएम मोदी व राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि
तमिलनाडु के नीलगिरि हिल्स में कल हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 लोगों का शव दिल्ली के पालम एयर फ़ोर्स बेस पर पहुंचा. जनरल बिपिन रावत व हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी.
- दिसंबर 09, 2021 21:26 pm IST
- Edited by: गुणातीत ओझा (एएनआई के इनपुट के साथ)
-
लैंडिंग से महज 7 मिनट पहले क्रैश हुआ जनरल बिपिन रावत का हेलीकॉप्टर, 12:08 पर अंतिम रेडियो संपर्क
वायु सेना के Mi-17V-5 हेलीकॉप्टर ने सुबह 11:48 बजे सुलूर एयर बेस से उड़ान भरी और दोपहर 12:15 बजे वेलिंगटन में उतरने की उम्मीद थी. सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि चॉपर के साथ आखिरी रेडियो संपर्क दोपहर 12:08 पर हुआ था.
- दिसंबर 09, 2021 19:32 pm IST
- Edited by: गुणातीत ओझा
-
''साफ कर दूं कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा'', एनडीटीवी से बोले राकेश टिकैत
11 दिसंबर से किसान अपने-अपने घरों के लिए रवानगी भरेंगे. सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा मांगों पर नरम रुख अपनाने पर किसानों ने भी आंदोलन को समाप्त करने का मन बनाया है.
- दिसंबर 09, 2021 19:03 pm IST
- Reported by: सौरभ शुक्ला, Edited by: गुणातीत ओझा
-
सादगी से घर लौटेंगे किसान, बिपिन रावत के निधन के कारण नहीं मनाएंगे जश्न
सीडीएस जनरल बिपिन रावत की दुखद मौत को ध्यान में रखते हुए किसानों ने जश्न नहीं मनाने का फैसला भी लिया है. किसानों ने कहा कि वे बिपिन रावत के आकस्मिक निधन से व्यथित हैं और इसीलिए शांतिपूर्ण ढंग से घर वापसी करेंगे.
- दिसंबर 09, 2021 18:46 pm IST
- Reported by: राजीव रंजन, Edited by: गुणातीत ओझा
-
कैबिनेट कमेटी की बैठक में 2 मिनट का रखा गया मौन, CDS जनरल रावत को दी गई श्रद्धांजलि
कोयंबटूर और सुलूर के बीच कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए 13 लोगों में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, बिपिन रावत, उनकी पत्नी और स्टाफ सदस्य शामिल थे.
- दिसंबर 08, 2021 21:52 pm IST
- Edited by: गुणातीत ओझा
-
चॉपर क्रैश में जनरल बिपिन रावत की मौत, पीएम मोदी-राहुल गांधी समेत तमाम लोगों ने जताया दुख
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ''मैं तमिलनाडु में हेलीकॉप्टर दुर्घटना से बहुत दुखी हूं जिसमें हमने जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अन्य कर्मियों को खो दिया है. उन्होंने पूरी लगन से भारत की सेवा की. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं.''
- दिसंबर 08, 2021 20:05 pm IST
- Edited by: गुणातीत ओझा