विज्ञापन
33 seconds ago

दिल्ली में आज 10 जून को एनडीए की बड़ी बैठक होने जा रही है. बुधवार दोपहर 3 बजे  भारत मंडपम में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे. बैठक में बीजेपी के बड़े नेता, केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, NDA के सभी सहयोगी दल भी शामिल होंगे. इस बैठक में मोदी सरकार के 12 साल को लेकर चर्चा की जाएगी. खास बात यह है कि ये बैठक करीब 3 घंटे तक यानी कि शाम 6 बजे तक चलेगी. बैठक में मोदी सरकार के सफल कामकाज पर प्रस्ताव पारित किया जाएगा. पीएम मोदी भी बैठक को संबोधित करेंगे. बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें-PM मोदी के रिकॉर्ड का जश्न! 35 दल, 75 नेता, CM, केंद्रीय मंत्री... NDA की बैठक में आज क्या-क्या होगा?
https://ndtv.in/india/pm-modi-breaks-jawaharlal-nehru-record-nda-leaders-meeting-today-resolution-passed-11613958?pfrom=home-khabar_topstories

NDA MEETING LIVE UPDATES:
 

पीएम मोदी का लंबे समय से प्रधानमंत्री रहना हमारे लिए सैभाग्य-पंकज चौधरी

यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर इसे सौभाग्य की बात बताया. उन्होंने कहा कि 12 साल में प्रधानमंत्री मोदी ने देश की कायाकल्प बदली है. हर क्षेत्र में लगातार काम हो रहा है.

यूपी की जनता की ओर से पीएम मोदी को बधाई-मंत्री जयवीर सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर जनता की ओर से उनको बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि अभी लंबे समय तक देश को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रगति की राह सुनिश्चित करनी है.

जब संकल्प दृढ़ हो तो इतिहास बनता ही है-बांसुरी स्वराज

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के मौके पर कहा कि जब संकल्प दृढ़ हो तो इतिहास बनता ही है. प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे ज्यादा समय से निर्वाचित प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड जो बनाया है, यह सेवा, सुशासन और संकल्प का पर्याय है. इसका श्रेय देश के वोटर्स को जाता है. 

12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का ट्वीट

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है. विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निरंतर कार्य करने वाला व्यक्ति ही जनविश्वास अर्जित करता है.

पीएम मोदी ने 12 साल में देश को ऊंचाइयों तक पहुंचाया-मंत्री राम कृपाल यादव

पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के मौके पर बिहार सरकार में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि पीएम मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में अभी तक का सबसे बड़ा कार्यकाल बीता है. इन 12 सालों के अंतर्गत सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास के नारे के साथ देश ऊंचाइयों तक पहुंचा है.

नितिन नबीन ने झंडेवालान मंदिर में पीएम मोदी के लिए की पूजा

पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बीजेपी सांसद हर्ष मल्होत्रा ​​और बांसुरी स्वराज के साथ झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की.

जेपी नड्डा ने पीएम मोदी के लिए बिरला मंदिर में की पूजा

पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के मौके पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बिरला मंदिर में पूजा-अर्चना की.

पीएम मोदी का नेतृत्व हमारे लिए वरदान-शिवराज

 केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं. उनका कार्यकाल लगातार जारी है. राष्ट्र हित उनके लिए सर्वोपरि है. वे जनता और आम आदमी के लिए दिन-रात काम करते हैं. उनका नेतृत्व हमारे लिए वरदान है. 

गिरिराज सिंह ने पीएम मोदी के लिए की हनुमान मंदिर में पूजा

 प्रधानमंत्री मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के मौके पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की.

सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी के लिए मंदिर में की पूजा

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के मौके पर  मंदिर में पूजा-अर्चना की.

पीएम नरेंद्र मोदी ने तोड़ा नेहरू का रिकॉर्ड

पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

3 घंटे तक चलेगी NDA की बैठक

बैठक करीब 3 घंटे तक यानी कि शाम 6 बजे तक चलेगी. बैठक में मोदी सरकार के सफल कामकाज पर प्रस्ताव पारित किया जाएगा. 

पीएम मोदी करेंगे बैठक की अध्यक्षता

बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे. बैठक में बीजेपी के बड़े नेता, केंद्रीय मंत्री, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, NDA के सभी सहयोगी दल भी शामिल होंगे.

दिल्ली में आज एनडीए की बड़ी बैठक

दिल्ली में आज एनडीए की बड़ी बैठक होने जा रही है. बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
NDA Meeting, NDA Meeting Delhi, NDA Meeting In Delhi, PM Modi, Pm Modi 12 Years
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com