विज्ञापन

जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी... 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का पोस्ट

एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के साथ ही पीएम मोदी ऐसे प्रधानमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी... 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का पोस्ट
मोदी सरकार के 12 साल.
  • देश में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी में जश्न का माहौल है
  • पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर जनसेवा को ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी बताया
  • पीएम ने कहा कि विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से ही लोगों का विश्वास अर्जित किया जाता है

देश में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी नेता जश्न मना रहे हैं. वे मंदिरों में जाकर पूजा कर रहे हैं. वहीं पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर जनसेवा को ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी बताया है. उन्होंने आगे कहा कि विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ लगातार काम करने वाला व्यक्ति ही लोगों का विश्वास अर्जित कर पाता है. 

एनडीए सरकार के 12 साल पूरे होने के साथ ही पीएम मोदी ऐसे नेता बन गए हैं, जिन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

पीएम मोदी का 2014 से अब तक तीसरा कार्यकाल

पीएम मोदी मई 2014 में पहली बार भारी बहुमत के साथ देश की सत्ता पर काबिज हुए थे. साल 2024 में उन्होंने लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की. उनके कार्यकाल में भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है. आज भारत न सिर्फ वैश्विक कूटनीति के शीर्ष मंचों पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है, बल्कि 'ग्लोबल साउथ' की सबसे बुलंद आवाज भी बना हुआ है. 12 साल पूरे होने पर दुनियाभर से उनको बधाई संदेश मिल रहे हैं. 

बीजेपी नेता पीएम मोदी के लिए मंदिर में कर रहे पूजा

पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत की राजनीति का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. वह देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बीजेपी के बड़े नेता आज मंदिरों में जाकर माथा टेक रहे हैं. नितिन नबीन, बांसुरी स्वराज, सीएम रेखा गुर्ता और गिरिराज सिंह से लेकर अन्य बड़े नेता भी दिल्ली के मंदिरों में जाकर पूजा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-मोदी सरकार के 12 साल: दुनियाभर के नेताओं ने पीएम मोदी को दी बधाई, पढ़ें किसने क्या कहा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Modi Governance, Modi Government 12 Years, NDA Government, Modi Government 2.0
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com