केंद्र की एनडीए सरकार को 12 वर्ष पूरे हो गए हैं, इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के पद पर सबसे लंबे समय तक बने रहने का रिकॉर्ड बना लिया है. उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को पीछे छोड़ दिया है. इस मौके पर दुनियाभर से प्रधानमंत्री मोदी को बधाई संदेश आ रहे हैं. 9 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. तब उन्होंने NDA गठबंधन के रूप में देश को एक मजबूत और स्थिर सरकार दी. प्रधानमंत्री मोदी का कुल प्रशासनिक अनुभव (CM+PM) अब 24 साल 8 महीने से अधिक हो चुका है.
मालदीव के राष्ट्रपति ने PM मोदी को दी बधाई
मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू (Dr. Mohamed Muizzu) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने के मौके पर बधाई देते हुए कहा, 'भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई. मालदीव आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और साझा हितों के आधार पर भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए तत्पर है.'
Warm congratulations to His Excellency Prime Minister @narendramodi on becoming India's longest-serving elected Prime Minister by consecutive days in office.
— Dr Mohamed Muizzu (@MMuizzu) June 10, 2026
The Maldives looks forward to further strengthening cooperation with India, guided by mutual respect, sovereign equality,…
PM मोदी की समर्पित जनसेवा, नेतृत्व का प्रमाण: भारत में अमेरिकी राजदूत
भारत में अमेरिकी राजदूत और दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए विशेष दूत, सर्जियो गोर ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, 'भारत की सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई. यह उपलब्धि दशकों की उनकी समर्पित जनसेवा और नेतृत्व का एक प्रमाण है, उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं.'
Congratulations to Prime Minister Narendra Modi on becoming India's longest-serving elected Prime Minister. This achievement is a powerful testament to his decades of dedicated public service and leadership! Wishing him all the best!
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) June 10, 2026
प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई! आज वे भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. हाल के हफ्तों में रोम में आपसे दोबारा मिलकर और एक विशेष रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत करके हमें बेहद खुशी हुई है, जो हमारे राष्ट्र और हमारी जनता के लिए नए अवसर पैदा करने के उद्देश्य से भविष्य की ओर देखती है.
Congratulazioni a @narendramodi che oggi diventa il Primo Ministro eletto più longevo nella storia dell'India.
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) June 10, 2026
È stato un piacere ritrovarci a Roma nelle scorse settimane e lanciare assieme un Partenariato Strategico Speciale che guarda al futuro per creare nuove opportunità… pic.twitter.com/hiQICM6eKV
इथोपिया के प्रधानमंत्री अबी अहमद अली ने प्रधानमंत्री मोदी को 12 साल तक प्रधानमंत्री बने रहने पर बधाई देते हुए लिखा...
I congratulate my elder brother and dear friend H.E @narendramodi on the historic milestone of leading India with vision and determination across three consecutive democratic mandates as India's longest serving Prime Minister, earning the sustained trust of the world's largest…
— Abiy Ahmed Ali 🇪🇹 (@AbiyAhmedAli) June 10, 2026
'PM मोदी के निरंतर सफलता की कामना'
मंगोलिया के वर्तमान राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'प्रधानमंत्री के तौर पर आपके तीसरे कार्यकाल के लिए चुने जाने और आधुनिक भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले व्यक्ति बनने पर कृपया मेरी हार्दिक बधाई स्वीकार करें. यह ऐतिहासिक उपलब्धि आपके नेतृत्व और भारत के लोगों के आप पर अटूट भरोसे और विश्वास का प्रमाण है. मुझे खुशी है कि मैं मंगोलिया-भारत रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा हमारे दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती के रिश्तों को और गहरा करने के लिए आपके साथ मिलकर काम करूंगा. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना करता हूं, और भारत के मित्रवत लोगों की निरंतर समृद्धि और भलाई के लिए अपनी शुभकामनाएं देता हूं.'
I would like to extend my warmest greetings to Prime Minister Narendra Modi, a dear friend of mine and of the people of Mongolia.
— Ухнаагийн ХҮРЭЛСҮХ (@UKhurelsukh) June 10, 2026
Please accept my heartfelt congratulations on your election to a third term as Prime Minister and on becoming the longest-serving Prime Minister in… pic.twitter.com/BjNGtzIJzP
'आपका सफर समर्पण, दृढ़ता और सार्वजनिक सेवा का प्रमाण'
केन्या गणराज्य के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुटो ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई संदेश भेजा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक सेवा में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर हार्दिक बधाई. आज आप भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं. यह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में लगातार तीन कार्यकालों के दौरान भारत की जनता द्वारा आपके नेतृत्व पर जताए गए विश्वास और भरोसे को दर्शाता है. साधारण शुरुआत से इस मुकाम तक का आपका सफर समर्पण, दृढ़ता और सार्वजनिक सेवा का प्रमाण है. केन्या भारत के साथ अपनी मजबूत और स्थायी साझेदारी को महत्व देता है और दोनों देशों की जनता के पारस्परिक लाभ के लिए सहयोग को और गहरा करने की आशा रखता है. भारत की जनता की सेवा में आपकी निरंतर सफलता के लिए शुभकामनाएं.
Congratulations to Prime Minister Narendra Modi on attaining a historic milestone in public service, as today you become the longest-serving elected Prime Minister in India's history.
— William Samoei Ruto, PhD (@WilliamsRuto) June 10, 2026
This reflects the trust and confidence reposed in your leadership by the people of India across… pic.twitter.com/DFmH8Prvz3
'भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था'
टेक्सास से रिपब्लिकन अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पोस्ट में कहा, 'भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर पीएम नरेंद्र मादी को बधाई. तीन बार लोकतांत्रिक जनादेश के जरिए 1.4 अरब लोगों का भरोसा जीतकर 4,399 दिनों तक नेतृत्व किया. 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने से लेकर भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने तक, पीएम मोदी का कार्यकाल बदलाव लाने वाला रहा है. अमेरिका-भारत की साझेदारी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हुई है.'
'देश को सफलता की राह पर आगे बढ़ाया'
भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने भी प्रधानमंत्री मोदी को उनकी रिकॉर्ड उपलब्धि पर बधाई दी. उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने के लिए पीमए नरेंद्र मोदी को बधाई. अपने दोस्त और इजरायल के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे पीमए नेतन्याहू की तरह आपने कई बड़े सुधारों के जरिए भारतीय अर्थव्यवस्था को बदल दिया है और देश को सफलता की राह पर आगे बढ़ाया है.'
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें बधाई संदेश भेजा. स्कॉट मॉरिसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई. एक सच्चे राजनेता जिन्होंने भारत की अर्थव्यवस्था और दुनिया में देश की साख को बदल दिया है. हमें उस व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर गर्व है जिसे हमने मिलकर बनाया है. बधाई हो मेरे दोस्त.'
प्रधानमंत्री मोदी का राजनीतिक सफर
- 7 अक्टूबर 2001: गुजरात के मुख्यमंत्री बने
- 2002, 2007 और 2012 के गुजरात विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का नेतृत्व किया
- 9 जून 2013: भाजपा की चुनाव अभियान समिति के प्रमुख बने
- 13 सितंबर 2013: भाजपा ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया
- 26 मई 2014: पहली बार प्रधानमंत्री बने
- 30 मई 2019: दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ
- 9 जून 2024: तीसरी बार प्रधानमंत्री पद संभाला
ये भी पढ़ें :- जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी... 12 साल पूरे होने पर पीएम मोदी का पोस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं