झारखंड के रामगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है. मरनेवालों में 4 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं. बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियों कार में 14 लोग सवार थे. ये भी बिहार के नालंदा जिले के जंघारो गांव से पूजा-अर्चना के लिए रजरप्पा मंदिर जा रहे थे. शनिवार देर राज करीब 2 बजे उनकी कार की एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ लोग कार के अंदर ही फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने निकाला और नजदीकी सदर अस्पताल पहुंचाया.
कार में 14 लोग थे सवार
झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) पर पैंकी इलाके के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं. हादसे में घायल एक व्यक्ति का रामगढ़ सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. शुरुआती जांच के मुताबिक, स्कॉर्पियो में 14 लोग सवार थे. वे बिहार के नालंदा जिले के जंघारो गांव से पूजा-अर्चना के लिए रजरप्पा मंदिर जा रहे थे. शनिवार देर रात करीब दो बजे उनकी गाड़ी की एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई.
ये भी पढ़ें :- यूपी में बड़ा सड़क हादसा, मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, 4 यात्रियों की मौत
मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था परिवार
हादसे के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने में सहयोग किया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. रामगढ़ के एसडीपीओ आलोक रंजन के अनुसार, मृतक नालंदा जिले के रहने वाले थे और कुछ की पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड से हुई है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. एक मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि परिवार बिहार शरीफ से रजरप्पा जा रहा था. पुलिस की ओर से फोन आने के बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे.
ये भी पढ़ें :- मथुरा में ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, हादसे में महिलाओं-बच्चों सहित 5 की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं