उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने बृहस्पतिवार को राज्य के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के कामकाज में और सुधार लाने के लिए आपसी प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के महत्व को रेखांकित करते हुए अच्छा प्रदर्शन करने वाली नगर निकायों (Municipal Bodies) को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इसके लिए स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, अच्छी सड़कें, सुरक्षित शहर और आत्मनिर्भरता जैसे पांच मानक निर्धारित किए.
एक सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री नवनिर्वाचित नगर निगमों के महापौर, नगर पालिका परिषदों एवं नगर पंचायतों के अध्यक्षों के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में सम्मिलित हुए. उन्होंने कहा कि राज्य के जो नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत प्रथम आएंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इन पांच मानकों में अपने जनपद में प्रथम आने वाले नगर पंचायत को एक करोड़ रुपये, मंडल स्तर पर प्रथम आने वाले नगर पालिका को दो करोड़ रुपये और राज्य में प्रथम आने वाले नगर निगम को सरकार की तरफ से पांच करोड़ रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘जनता ने नगरीय जीवन के भाग्य विधाता के दायित्व के रूप में आपको चुना है. आपके बोर्ड के पास बहुत सी शक्तियां हैं, अगर इनका सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो आपके कार्यकाल को लंबे समय तक जनता याद रखेगी. आपके कार्यकाल को अविस्मरणीय बनाने के लिए ही इस एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है.''
उन्होंने कहा कि अमृत योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना में राज्य के अंदर बहुत अच्छा कार्य हुआ है. उन्होंने कहा कि आज राज्य के नगर दूधिया स्ट्रीट लाइट से जगमगा रहे हैं और स्वच्छता के कार्यक्रम को तेजी के साथ आगे बढ़ाया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से हम अपने घर को साफ रखते हैं, वैसे ही हमारा नगर साफ रहे इसकी जिम्मेदारी हमारी है. हमें मोहल्ला स्वच्छता कमेटी का गठन करना चाहिए जो लोगों को स्वच्छता के विषय में जागरूक करे.''
मुख्यमंत्री ने कहा कि कि हर घर नल के लिए सरकार पर्याप्त पैसा दे रही है. और इसके लिए सभी नगर निकाय को अपनी कार्ययोजना बनानी चाहिए. उन्होंने कहा कि कहीं भी सड़कों पर अतिक्रमण न होने पाए. उन्होंने कहा, ‘‘आपकी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत सुगम यातायात की दृष्टि से अच्छे हों, इसके लिए पटरी दुकानदारों और टैक्सी स्टैंड की उचित व्यवस्था हो. बरसात से पहले नाली और नाले साफ करा लिए जाए. मच्छरों से बचाव के लिए छिड़काव की व्यवस्था रहे.''
उन्होंने कहा, ‘‘निराश्रित गोवंश सड़कों पर न टहलें उन्हें कान्हा उपवन भेजा जाए. आवारा कुत्तों से नगर मुक्त हों इस पर ध्यान दिया जाए. रोजगार की तलाश में आने वाले लोगों के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था हो. सड़क पर कोई भीख न मांगे, इसके लिए भीख मांगने वालों को शासन की योजनाओं से जोड़ते हुए उन्हें स्वावलंबी बनाया जाए. हर नगर निकाय के पास जमीन होती है. उस पर कोई कब्जा न करने पाए. उनका उपयोग मल्टीलेवल पार्किंग और पटरी दुकानदारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए करें.''
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं