- वाराणसी सिटी से राजा तालाब के लिए 4 जोड़ी मेमू ट्रेन मंजूर हुई.
- वाराणसी सिटी से राजा तालाब के बीच होगा 55 मिनट का सफर.
- छोटे स्टेशनों के यात्रियों को भी मुख्य रेल नेटवर्क से जुड़ने का मौका.
यूपी के वाराणसी और उसके आसपास रोजाना रेल यात्रियों को रेलवे ने बड़ा तोहफा दिया है. रेल प्रशासन ने वाराणसी सिटी और राजा तालाब के बीच 4 जोड़ी नई MEMU ट्रेन को मंजूरी दी है. 4 जोड़ी यानी कुल 8 मेमू ट्रेन वाराणसी-राजा तलाब के बीच दौड़ेगी. इस नए रेल मार्ग और ट्रेनों के शुरू होने से वाराणसी शहर से उपनगरीय क्षेत्रों में रोजाना आने जाने वाले यात्री, नौकरी पेशा करने वाले लोग और छात्रों को बड़ा फायदा मिलने वाला है.
रेलवे ने जानकारी दी है कि वाराणसी से राजा तालाब के बीच चलने वाली 4 जोड़ी नई मेमू ट्रेन रोजाना संचालित होगी. हर ट्रेन में 12 मेमू रेक होंगे, जिसका रखरखाव औंड़िहार में होगा.
वाराणसी सिटी से राजा तालाब चलने वाली मेमू ट्रेन का नंबर
वाराणसी सिटी से राजा तालाब 4 मेमू ट्रेन होगी. इसमें ट्रेन नंबर 65135, 65137, 65139 और 65141 शामिल हैं. जबकि वापसी में राजा तालाब से वाराणसी सिटी के लिए ट्रेन नंबर 65136, 65138, 65140 और 65142 शामिल हैं. सभी ट्रेनों का सफर करीब 55 मिनट से 1 घंटा 10 मिनट तक हो सकता है.
किफायती यात्रा के साथ समय की बचत
वाराणसी और राजा तालाब के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए लंबे समय से मेमू ट्रेन की मांग थी. सड़क मार्ग पर बढ़ते ट्रैफिक और जाम की समस्या से जूझने वाले आम लोगों के लिए यह मेमू ट्रेन सेवा काफी किफायती होगी और इससे समय की भी बचत होगी. अन्य छोटे स्टेशनों के यात्रियों को भी मुख्य रेल नेटवर्क से जुड़ने का सीधा लाभ मिलेगा.
रेलवे द्वारा जल्द ही इन सभी 4 जोड़ी मेमू ट्रेनों की आधिकारिक टाइम-टेबल, फेरे और ठहराव से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें | गोरखपुर से वाराणसी के लिए नॉन स्टॉप MEMU ट्रेन, साढ़े 4 घंटे में होगा सफर, सुबह जाकर रात वापस लौट आएंगे यात्री
यह भी पढ़ें | हजरत निजामुद्दीन और पानीपत जंक्शन के बीच स्पेशल Memu ट्रेन शुरू, नई दिल्ली-नरेला-सोनीपत समेत 8 स्टॉपेज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं