पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा मर्डर केस (Modal Divya Pahua Murder Case) में पुलिस के हाथ बड़ा सुराग हाथ लगा है. पुलिस ने दिव्या के शव को ले जाने के लिए इस्तेमाल करने वाली बीएमडब्लू को पंजाब से बरामद कर लिया है. पूर्व मॉडल दिव्या की मंगलवार को गुड़गांव के एक होटल में हत्या कर दी गई थी, सीसीटीवी फुटेज में हत्यारे उसके शव को होटल से बाहर एक कार में घसीटते हुए दिखाई दिए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए पांच में से तीन आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में कामयाब रही. वहीं शव को ठिकाने लगाने में इस्तेमाल की गई बीएमडब्ल्यू भी बरामद कर ली, लेकिन दिव्या पाहुजा के शव का अब तक कुछ भी पता नहीं चल सका है.
ये भी पढ़ें-दिव्या पाहूजा मर्डर : पूछताछ में आरोपी बोला, रिलेशनशिप में थे हम, कर रही थी ब्लैकमेल- सूत्र
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दिव्या के शव को ले जाने वाली BMW बरामद
मंगलवार को गुरुग्राम के एक होटल के कमरे में 27 साल की पूर्व मॉडल दिव्या पाहुजा को पांच लोग एक होटल के कमरे में ले गए थे. पुलिस का कहना है कि दिव्या के सिर में गोली मारी गई, क्योंकि वह कथित तौर पर होटल मालिक को उसकी अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर रही थी. होटल से बरामद सीसीटीवी फुटेज में मंगलवार रात 10.45 बजे दो लोग दिव्या के शव को कंबल में लपेटकर होटल के गलियारे में घसीटते हुए दिखाई दिए. बाद में उनमें से एक शख्स को वापस लौटते हुए देखा गया. पुलिस ने कहा कि शव को नीले रंग की बीएमडब्ल्यू में ले जाया गया और ठिकाने लगा दिया गया.
पंजाब के पटियाला बस स्टैंड पर मिली कार
पुलिस ने दिव्या पाहुजा हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह ने शव वाली कार को होटल से करीब एक किलोमीटर दूर बलराज गिल उर्फ हेमराज (28) को सौंप दी थी. गुड़गांव पुलिस को बीएमडब्ल्यू कार गुरुवार शाम पंजाब के पटियाला में एक बस स्टैंड पर मिली, लेकिन दिव्या का शव उसमें नहीं था. पुलिस अब गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने पूर्व मॉडल के शव को कहां फेंका था.
गैंगस्टर की गर्लफ्रेंड थी दिव्या पाहुजा
बता दें कि मॉडल दिव्या पाहुजा 2016 में अपने बॉयफ्रेंड और गुरुग्राम के गैंगस्टर संदीप गडोली की फर्जी मुठभेड़ में कथित संलिप्तता के लिए जेल में थी. उसको पिछले साल जून में जमानत मिली थी. हालांकि फर्जी मुठभेड़ की खबर सामने आने के बाद कई पुलिस अधिकारियों पर गाज भी गिरी थी. कथित तौर पर गैंगस्टर के ठिकाने का खुलासा करने और "फर्जी मुठभेड़" को सुविधाजनक बनाने के लिए दिव्या पाहुजा और उसकी मां को भी हिरासत में लिया गया था. पिछले साल बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिव्या पाहुजा को जमानत दी थी.
ये भी पढ़ें-नक्सली या पुलिस : मां की गोद में दूध पी रही 6 महीने की मासूम को किसकी गोली ने मारा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं