प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए शुरू प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत देशभर में 'पीएम जन औषधि' केंद्र खोले जा रहे हैं. जहां लोगों को सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं. उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में 'पीएम जन औषधि' केंद्र पर बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड, हार्ट से संबंधित दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं. 'पीएम जन औषधि' योजना का लाभ ले रहे कुछ लाभार्थियों ने अपना अनुभव साझा किया है.
वाराणसी में 'पीएम जन औषधि' केंद्र चला रहे अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस स्टोर को खोले हुए करीब पांच साल हो गए हैं और इन वर्षों में काफी बदलाव देखने को मिला है. शुरुआत में हमारे पास कुछ दवाइयां होती थीं. लेकिन, अब लगभग सभी प्रकार की दवाइयां लोगों को उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने बताया कि केंद्र पर बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, थायराइड, हार्ट से संबंधित दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं. जन औषधि के इस स्टोर से सैकड़ों मरीज लाभ उठा रहे हैं. यहां पर बाजार की तुलना में सस्ते दरों पर दवाइयां मिल रही हैं. जिससे मरीजों की आर्थिक बचत भी हो रही है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
जन औषधि केंद्र पर अच्छी और सस्ती दवाएं: लाभार्थी
लाभार्थी रमेश ने बताया कि जन औषधि केंद्र पर अच्छी दवाइयां मिल रही हैं. बाजार की तुलना में सस्ते दर पर दवाइयां मिल जाती हैं. मोदी सरकार द्वारा यह सभी के लिए अच्छी पहल है. पहले हम निजी मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदते थे. लेकिन, अब यहां से दवाइयां ले रहे हैं.
उषा सिंह ने कहा कि मैं पहले बाजार से शुगर की दवाई लेती थी, जो कि काफी महंगी मिलती थी. लेकिन, मैं अब जन औषधि केंद्र से अपनी सारी दवाइयां लेती हूं. यहां पर सस्ती दर पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं. पीएम मोदी का आभार कि वह सस्ती दरों पर दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए यह लाभकारी योजना लाए.
गरीबों के लिए संजीवनी हैं जन औषधि केंद्र: लाभार्थी
एक अन्य लाभार्थी ने बताया कि जन औषधि केंद्र पर सस्ते दर पर दवाइयां मिल रही हैं. पीएम मोदी की यह योजना गरीबों के लिए संजीवनी है. उन्होंने बताया कि निजी स्टोर पर दवाइयां काफी महंगी मिलती हैं. मैं पीएम मोदी का आभार जताना चाहता हूं कि वह गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं