MCD Merger Bill : विपक्ष के विरोध के बीच दिल्ली के तीनों निगमों के एकीकरण को बिल को राज्यसभा ने मंजूरी दे दी है. लोकसभा से पहले ही बिल को मंजूरी मिल चुकी है.इस बिल के तहत वर्तमान तीन नगर निगमों को एक एकीकृत नगर निगम में समाहित किया जाएगा. वर्ष 2011 में पूर्ववर्ती दिल्ली नगर निगम को तीन भागों-दक्षिण दिल्ली नगर निगम, उत्तरी दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में विभाजित किया गया था. निगम का यह विभाजन, राजस्व सृजन क्षमता के मामले में असमान था, इसके चलते तीनों निगमों के संसाधन और उनके दायित्वों के बीच बड़ा अंतर था. इसके कारण तीनों निगम को वित्तीय सहित तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. केंद्र सरकार का मानना है कि एकीकरण से तीनों नगर निगमों के कामकाज को लेकर व्यय एवं खर्च की देनदारियां कम होंगी तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नगर निकाय की सेवाएं बेहतर होंगी.
इससे पहले, एमसीडी मर्जर बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा था. मंगलवार को राज्यसभा में चर्चा के दौरान उन्होंने AAP पर दिल्ली के तीनों नगर निगमों से सौतेले व्यवहार का आरोप लगाया. अमित शाह ने कहा कि एमसीडी पर वास्तविकता सदन पर रखी चाहिए. यह एक तथ्य है कि इस तरह के व्यवहार के कारण पिछले 10 वर्षों में 200 से अधिक हड़तालें हुई है. AAP के सौतेले व्यवहार के कारण दिल्ली के तीनों निगम ठीक से काम नहीं कर रहे.उन्होंने कहा कि 'आप' के सौतेले व्यवहार के कारण हड़तालों की संख्या बढ़ी है.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
शाह ने कहा, 'तीनों नगर निगमों के साथ सौतेले मां जैसा व्यवहार हुआ, स्वाभाविक है कि विपक्षी सदस्य विरोध करते हैं. लेकिन मेरी बात सुनें. शाह ने कहा कि अगर राजनीतिक उद्देश्य से सरकारें नगर निकायों के साथ सौतेला व्यवहार करेंगी तो पंचायती राज और नगर निकाय व्यवस्था चल नहीं पाएगी. हमारी भी कई राज्यों में ऐसी सरकारें हैं, लेकिन कहीं ऐसा व्यवहार नहीं देखा गया. मैं अभी आंकड़े रखूंगा, उस पर कोई आपत्ति हो तो बताएं. नगर निगमों में वेतन और अन्य मुद्दों को लेकर पिछले दस वर्षों में 250 से ज्यादा बार हड़तालें की गईं..विपक्षी सदस्यों खासकर 'आप' सांसदों की टोकाटोकी के बीच शाह ने कहा, 'आलोचना करने के लिए सदन होता है.आलोचना का जितना अधिकार उनका है, उतना हमारा भी है आपको जो समय मिला है, उसमें तथ्यों के आधार पर बात करिए, मैं जवाब दूंगा. तीनों निगम अच्छे से काम करें इसके लिए समानता लाना जरूरी है. यह तभी होगा जब तीनों नियमों का एकीकरण किया जाए. मेरी सभी से अपील है कि पार्टी लाइन से ऊपर उठकर चर्चा करें. '
- ये भी पढ़ें -
* सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 22 यूट्यूब चैनलों को किया ब्लॉक, 4 पाकिस्तान से जुड़े
* "कैग ने ‘‘नमामि गंगे'' के लिए दिए गए फंड का उपयोग नहीं करने पर बिहार सरकार की आलोचना की
* राहुल-प्रियंका को 'किनारे हटने' की सलाह देने वाले पार्टी प्रवक्ता को कांग्रेस ने पद से हटाया
राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देकर 22 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक किया गया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं