Youth Beaten UP: ओड़िशा के मयूरभंज जिले में आदिवासी परिवार की लड़कियों से बदसलूकी के आरोप में एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने गांव की लड़की से छेड़खानी के आरोपी युवक को पेड़ से बांधकर खूब पीटा, जिससे युवक की हालत खराब हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक ने मासूमियत से कहा कि वो बस अपनी बीवी ढूंढ़ने आया था.
ये भी पढ़ें-VIDEO: 'नर्स' बनकर अस्पताल आई 'बच्चा चोर' महिला, बच्चे को गोद उठाकर भाग रही थी, मां की मुस्तैदी से पकड़ी गई!
युवकों पर दो लड़कियों से बदसलूकी का आरोप लगा
मामला मयूरभंज जिले के उडाला थाना क्षेत्र के बराहमपुर गांव का है, जहां छेड़छाड़ के आरोप में पकड़े गए एक युवक के साथ मारपीट की गई. ग्रामीणों ने युवक को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर घायल कर दिया. आरोप है कि बारिपदा से बराहमपुर एक आदिवासी परिवार में पहुंचे युवकों ने परिवार की दो लड़कियों ने बदसलूकी की. यह सुनते ही ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया, लेकिन दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया.

रस्सी से पेड़ से बांधे गए युवक की तस्वीर
पेड़ में बांधकर ग्रामीणों ने युवक पर बरसाए लाठी-डंडे
रिपोर्ट के मुताबिक बारिपदा से देर रात बराहमपुर गांव आए युवक को पकड़ने के बाद ग्रामीणों ने उसे रस्सी से पेड़ से बांध दिया और बेरहमी से उसको पीटा. आदिवासी परिवार की लड़कियों के साथ बदसलूकी के लिए युवक को सबक सिखाने के लिए ग्रामीणों ने उसे खूब मारा, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पाकर पहुंची स्थानीय पुलिस किसी तरह युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया.
ये भी पढ़ें-VIDEO: 5 साल के मासूम के ऊपर गिरा लोहे का भारी-भरकम गेट, दर्दनाक मौत, झकझोर देगा घटना का CCTV वीडियो
पूछताछ में युवक बोला, गांव में ‘बीवी ढूंढ रहा था'
अस्पताल में इलाजरत युवक ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह अपनी पत्नी को ढूंढते हुए गांव आया था. कन्फ्यूजन में उसने गलती से दूसरी लड़की का हाथ पकड़ लिया. उसके इस बयान से केस और उलझ गया. पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है. फिलहाल, आरोपी युवक और लड़कियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है. पुलिस तथ्यों की जांच में जुटी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं