Child thief Woman Caught: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सोमवार को एक महिला सरकारी अस्पताल से बच्चा चुराते हुए पकड़ी गई है. मां की मुस्तैदी से पकड़ी गई बच्चा चोर महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता और उसके बच्चे के पास नर्स बनकर पहुंची थी. शातिर महिला ने महज 7 सेकेंड में वारदा को अंजाम दिया. महिला मासूम को लेकर भाग रही थी, लेकिन मां के शोर मचाने बच्चा चोर महिला अस्पताल के बाहर ही दबोच ली गई.
ये भी पढ़ें-VIDEO: 5 साल के मासूम के ऊपर गिरा लोहे का भारी-भरकम गेट, दर्दनाक मौत, झकझोर देगा घटना का CCTV वीडियो
सीसीटीवी में कैद हुआ बच्चा चोरी का 7 सेकंड का खौफनाक वीडियो
रिपोर्ट के मुताबिक बम्हौरी निवासी अवनीश की पत्नी मंजू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवजात को जन्म दिया था. जच्चा-बच्चा वार्ड में बच्चे के जन्म की खुशियां मनाई जा रही थीं, तभी वहां नर्स के ड्रेस में पहुंची महिला ने महज 7 सेकेंड में बच्चे को मां छीनकर भागने लगी. पीड़िता शक हुआ तो उसने शोर मचा दिया, जिसके बाद बाहर मौजदू परिजनों में आरोपी महिला को सिक्योरिटी गार्ड की मदद से दबोच लिया. घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
सरकारी अस्पताल से नवजात को चुराते हुए एक महिला पकड़ी गई है. बच्चा चोर महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता के पास नर्स बनकर पहुंची थी...#ChildTheft #ChildTheftVideo #WomanCaught pic.twitter.com/kqLyhpc97g
— NDTV MP Chhattisgarh (@NDTVMPCG) May 12, 2026
वारदात ने सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए
गौरतलब है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बच्चा चोर गैंग कितने सक्रिय है, इसकी बानगी सोमवार को दिख गई. इस वारदात ने सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. खुद को पीएचसी नर्स बताकर नवजात बच्चे को चुराने की कोशिश करने वाली महिला प्रसूता की सूझबूझ और परिजनों की मुस्तैदी से पकड़ी गई वरना मां समेत पूरा परिवार अपने नवजात बच्चे से हाथ धो बैठता.
ये भी पढ़ें-'24 घंटे में एक VVIP की हत्या और फिर राम मंदिर बूम', UP डायल 112 हेड क्वॉर्टर को मिली धमकी से हड़कंप
ये भी पढ़ें-VIDEO: कांग्रेस नेता का अनूठा प्रदर्शन, 30 करोड़ रुपए की लागत से तैयार जर्जर सड़क पर बैठकर कराया मुंडन
परिजनों और सिक्योरिटी गार्ड ने भाग रही महिला को दबोच लिया
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जैसे ही आरोपी महिला वार्ड से बाहर निकली, उसने तेजी से गेट की तरफ दौड़ लगा दी, लेकिन मां की ममता जाग उठी, शक होने पर पीड़िता मंजू ने तुरंत शोर मचाया और परिजनों को फोन कर दिया, फिर 'पकड़ो-पकड़ो' की आवाजों के बीच परिजनों और मुस्तैद सिक्योरिटी गार्ड ने अस्पताल से बाहर की ओर बच्चा लेकर भाग रही महिला को दबोच लिया.

अस्पताल से भागते हुई पकड़ी गई आरोपी महिला
घाटमपुर पुलिस ने बच्चा चोर आरोपी महिला को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची घाटमपुर थाना पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसमें महिला की हर संदिग्ध हरकत कैद हुई है. घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि, 'हमें बच्चा चोरी के प्रयास की सूचना मिली थी. आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. परिजनों की तहरीर के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं