विज्ञापन

किसान ने दिया अपनी मृत्यु भोज का आमंत्रण, Viral हुआ निमंत्रण कॉर्ड, 'मन की बात' में PM मोदी कर चुके हैं अनोखे फार्मर की तारीफ

Viral Death Feast Invitation Card: अपनी मृत्युभोज का भोज का निमंत्रण देकर चर्चा में आए किसान राम लौटन कुशवाहा दुर्लभ प्रजाति के पौधों और जड़ी-बूटियों के संरक्षण के लिए मशहूर हैं, जिनकी तारीफ खुद PM मोदी ने अपनी 'मन की बात में कर चुके हैं. अपनी मृत्युभोज के लिए बाकायदा शोक संदेश वाले कार्ड छपवा कर बंटवा चुके किसान का कार्ड पर अब वायरल हो रहा है. 

किसान ने दिया अपनी मृत्यु भोज का आमंत्रण, Viral हुआ निमंत्रण कॉर्ड, 'मन की बात' में PM मोदी कर चुके हैं अनोखे फार्मर की तारीफ
MP FARMER'S VIRAL DEATH FEAST INVITATION CARD
  • मध्य प्रदेश के सतना जिले के किसान राम लौटन कुशवाहा अपनी जीवित रहते हुए तेरहवीं और वर्षी का आयोजन कर रहे हैं
  • राम लौटन कुशवाहा दुर्लभ प्रजाति के पौधों और जड़ी-बूटियों के संरक्षण के लिए पूरे देश में पहचाने जाते हैं
  • प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में किसान के कार्यों की प्रशंसा कर लोगों को प्रेरणा लेने की अपील की है

Unique Farmer Own Death Feast: मध्य प्रदेस के सतनाा जिले के उचेहरा क्षेत्र में एक ऐसा अनोखा आयोजन होने जा रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. यहां अतरबेदिया निवासी राम लौटन कुशवाहा अपने जीते जी अपनी तेरहवीं और वर्षी का आयोजन करने जा रहे हैं. ये किसान कोई मामूली किसान नहीं, बल्कि अनोखा किसान हैं, जिनकी प्रशंसा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी 'मन की बात' कार्यक्रम में चुके हैं. 

अपनी मृत्युभोज का भोज का निमंत्रण देकर चर्चा में आए किसान राम लौटन कुशवाहा दुर्लभ प्रजाति के पौधों और जड़ी-बूटियों के संरक्षण के लिए मशहूर हैं, जिनकी तारीफ खुद PM मोदी ने अपनी 'मन की बात में कर चुके हैं. अपनी मृत्युभोज के लिए बाकायदा शोक संदेश वाले कार्ड छपवा कर बंटवा चुके किसान का कार्ड पर अब वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ें-वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल, सोना न खरीदें... वैश्विक संकट के बीच PM मोदी की अपील

किसान ने 13 मई तय की है अपनी मृत्युभोज की तिथि, इलाके में चर्चा का विषय बना शोक संदेश कार्ड

दुर्लभ प्रजाति के पौधों और जड़ी-बूटियों के संरक्षण के लिए पूरे देश- प्रदेश में पहचाने जाने वाले किसान रामलोटन अपने छोटे से परिसर में दहीमन, भटकटैया, लौकी समेत कई विलुप्त होती वनस्पतियों को संरक्षित कर मिसाल बन चुके हैं. उनके कार्यों से देश के प्रधानमंत्री भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके, लेकिन वो अपनों के बीच हार गए, जिसके चलते उन्हें जीते जी अपना मृत्युभोज करना पड़ रहा है, जिसकी तिथि 13 मई निश्चित की की गई है.

अपनी अनोखी खेती से चर्चा में आए सतना जिले के किसान राम लौटन कुशवाहा

अपनी अनोखी खेती से चर्चा में आए सतना जिले के किसान राम लौटन कुशवाहा

जैव विविधता संरक्षण के लिए सम्मानित किसान की “मन की बात” में पीएम मोदी कर चुके हैं तारीफ

गौरतबब है किसान राम लौटन कुशवाहा जैव विविधता संरक्षण के लिए किए गए कार्यों के लिए कई राज्यस्तरीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं. उनके कार्यों से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी अपने लोकप्रिय रेडिया कार्यक्रम 'मन की बात' में उनकी तारीफ कर चुके हैं. प्रधानमंत्री ने किसान राम लौटन कुशवाहा की कार्यों की प्रशंसा करते हुए लोगों को उनसे प्रेरणा लेन की अपील की है.

ये भी पढ़ें-Live: सोमनाथ में आज ऐतिहासिक पल, पीएम मोदी के सामने होगा 11 तीर्थों के जल से अभिषेक

देहदान का संकल्प कर चुके किसान रामलौटन कुशवाहा भावुकता और सामाजिकता के चलते जीते जी अपनी मृत्युभोज का फैसला किया. वो 13 मई को मृत्यु से पहले गांव के लोगों को अपनी तेरहवीं का भोज खिलाएंंगे, जिसके लिए बाकायदा शोक संदेश छपा हैं. किसान का अनोखा आयोजन अब महज एक रस्म नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश बन चुकी है.

ये भी पढ़ें-VIDEO: 'जो खुद को तीस मार खां समझेगा, उसकी सबसे पहले ऐसी-तैसी करूंगा', ग्वालियर के नए DIG का विवादित बयान वायरल

बड़ा सवाल है किसान राम लौटन कुशवाहा जिंदा रहते हुए क्यों कर रहे हैं अपनी मृत्युभोज का आयोजन?

रिपोर्ट के मुताबिक किसान राम लौटन कुशवाहा जीवित रहते हुए अपनी मृत्युभोज का अनोखा आयोजन भावनात्मक और सामाजिक कारण से कर रहे हैं.  दरअसल, कुछ समय पहले किसान ने शासकीय मेडिकल कॉलेज सतना में देहदान का संकल्प लिया था, जैसे ही यह बात गांव और रिश्तेदारों तक पहुंची, लोगों ने ताना देना शुरू कर दिया और कहा कि उन्होंने तेरहवीं और वर्षी का खर्च बचाने के लिए देहदान का फैसला लिया है.

देहदान के बाद मिले सामाजिक तानों के बाद किसान द्वारा छपवाया गया मृत्यु भोज का निमंत्रण पत्र

देहदान के बाद मिले सामाजिक तानों के बाद किसान द्वारा छपवाया गया मृत्यु भोज का निमंत्रण पत्र

किसान राम लौटन कुशवाहा को अपने अनोखे कार्यों के लिए दो साल पहले मिला था जैव विविधता सम्मान

उल्लेखनीय है जड़ी बूटियों और दुर्लभ प्रजाति के पौधों को संरक्षित राम लौटन कुशवाहा के देशी म्यूजियम को देखने दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं. उनके अद्भुत कार्यों के लिए किसान राम लौटन कुशवाहा को साल 2024 में जैव विविधता प्रोत्साहन का प्रथम श्रेणी का पुरस्कार दिया जा चुका है. राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें ट्रॉफी और पुरुस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया था.

ये भी पढ़ें-Gehun Kharidi: मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ाई गेहूं खरीद की स्लॉट बुकिंग, अब 23 मई तक किसान करवा सकेंगे बुकिंग

लेखक के बारे में
img
ज्ञान शुक्ला
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Satna News, MP Farmer, Unique Farming, Own Death Feast, Invitation Card Of Death Feast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com