विज्ञापन

Patna: BS कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी पर छात्रों ने काटा बवाल, सड़क जाम कर कॉलेज और पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

Bihar News: पटना के दानापुर स्थित बीएस कॉलेज में शिक्षक द्वारा छात्रा से बदतमीजी के आरोप के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. हाईवे जाम कर कॉलेज के खिलाफ प्रदर्शन कर शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है. पढ़िए गौरव कुमार की ये रिपोर्ट.

Patna: BS कॉलेज में छात्रा से छेड़खानी पर छात्रों ने काटा बवाल, सड़क जाम कर कॉलेज और पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते हुए छात्र
NDTV

 BS College student Protest News: राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र स्थित बीएस कॉलेज (BS College) शनिवार को दानापुर थाना क्षेत्र स्थित बीएस कॉलेज में  उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शिक्षक पर छात्रा ने छेड़खानी और अभद्र व्यवहार का गंभीर आरोप लगाया. जिसके बाद छात्रों ने  कॉलेज में जोरदार हंगामा और प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि हजारों की संख्या में छात्र कॉलेज गेट पर जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे.स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल को मौके पर तैनात करना पड़ा.

छेड़खानी के आरोप से भड़का छात्रों का आक्रोश

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के ही एक  शिक्षक ने  छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार किया है. इस घटना के बाद छात्रा ने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कॉलेज परिसर में आक्रोश फैल गया. छात्रों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कक्षा का बहिष्कार कर  आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉलेज गेट पर धरने पर बैठ गए. छात्रों का कहना है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं.

पुलिस कार्रवाई से बिगड़े हालात

मामले की सूचना मिलते ही दानापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास के दौरान पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में ले लिया, जिससे प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए. पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए छात्रों ने दीघा-पटना मुख्य मार्ग (NH) को पूरी तरह जाम कर दिया. सड़क जाम होने से कई घंटों तक यातायात बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.

शिक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई  की मांग

 छात्रों की मांग थी कि उनके साथी को तुरंत रिहा किया जाए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए.
स्थिति तब और गंभीर हो गई जब आक्रोशित छात्रों ने दीघा-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया. पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को समझाने और जाम हटाने की कोशिश की, लेकिन शुरुआत में छात्र मानने को तैयार नहीं थे. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

छात्रा से पूछताछ

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। संबंधित छात्रा से पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच की जाएगी।
एक अधिकारी ने बताया कि, हम मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। छात्रा का बयान दर्ज किया जा रहा है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाएगी। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं. छात्रों का आरोप है कि प्रशासन ने पहले की शिकायतों को नजरअंदाज किया, जिससे आज यह स्थिति उत्पन्न हुई. हालांकि, कॉलेज प्रशासन की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: Haryana: टीचर पत्नी की बेरहमी से हत्या, पति ने सीने पर प्रेस से वार कर घोंटा गला

लेखक के बारे में
img
अनामिका मिश्रा
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Danapur News, BS College Danapur, Student Protest Patna, Teacher Molestation Case, Patna Road Jam, Bihar Education News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com