विज्ञापन

ये रावण और हिरण्य कश्यप के वंशज...उदयनिधि स्टालिन के सनातन वाले बयान पर पूर्व बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह

मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा को संबोधित करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा, "सनातन, जिसने लोगों को बांटा है, उसे खत्म कर देना चाहिए." जिस पर पूर्व बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

ये रावण और हिरण्य कश्यप के वंशज...उदयनिधि स्टालिन के सनातन वाले बयान पर पूर्व बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह
ब्रजभूषण शरण सिंह
  • पूर्व बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण ने उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की
  • ब्रजभूषण ने कहा कि सनातन धर्म को हर युग में चुनौतियों का सामना करना पड़ा है और इसे कोई समाप्त नहीं कर सकता
  • उदयनिधि स्टालिन ने विधानसभा में कहा कि सनातन धर्म लोगों को बांटता है इसलिए इसे समाप्त किया जाना चाहिए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पूर्व बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने उदयनिधि स्टालिन के सनातन पर दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सनातन को हर युग में चुनौती मिली है. उदयनिधि स्टालिन को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे लोग रावण के वंशज हैं, ये हिरण्य कश्यप के वंशज हैं. ब्रजभूषण ने साथ ही कहा कि सनातन ही सत्य है, इसे कोई मिटा नहीं सकता है. आसुरी शक्तियों और दैवीय शक्तियों के बीच यह संघर्ष हमेशा रहा है और जो थोड़े से लोग बचे हैं, वह भी समाप्त हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें : 'सनातन लोगों को बांटता है, उसे खत्म होना चाहिए', उदयनिधि स्टालिन ने विधानसभा में दिया बयान, सामने बैठे थे CM विजय

उदयनिधि का सनातन पर बयान

DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सनातन धर्म लोगों को बांटता है, इसलिए इसे समाप्त किया जाना चाहिए. उन्होंने यह बयान विधानसभा में दिया. उदयनिधि ने अपने भाषण में यह भी कहा कि राज्य के कार्यक्रमों में तमिल थाई वाझथु (तमिल प्रार्थना गीत) को प्राथमिकता मिलनी चाहिए और इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने विपक्ष की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि विपक्ष सरकार के कामकाज पर नजर रखेगा और लोगों के हित में काम करेगा.

ये भी पढ़ें : तमिलनाडु में CM विजय का एक और बड़ा फैसला, धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास की 717 शराब की दुकानें होंगी बंद

विनेश फोगाट के आरोपों पर ब्रजभूषण का जवाब

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के आरोपों पर ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अभी उनका मामला कोर्ट में चल रहा है. विनेश के आरोप पर जवाब देते हुए कहा कि कुश्ती कहां होगी या कौन खेलेगा, ये उनका विषय नहीं है. यह फैसला कुश्ती संघ का होता है. संघ किसी खिलाड़ी को खेलने से नहीं रोकता, अगर किसी को रोका गया होगा तो उसकी वजह बताई गई होगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com