विज्ञापन

Weather Today: कहीं बारिश का अलर्ट तो कहीं गर्मी लेगी इम्तिहान, देश के 16 शहर भट्ठी की तरह तप रहे, कहां-कितना तापमान? देखिए

Rain Alert Temperature: अब मौसम विभाग ने दिल्ली में आज फिर आंधी-बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया है. इसके अलावा देश के 16 शहरों का तापमान 44 डिग्री से ऊपर है. देश में लू और तेज गर्मी का संकट गहराता जा रहा है.

Weather Today: कहीं बारिश का अलर्ट तो कहीं गर्मी लेगी इम्तिहान, देश के 16 शहर भट्ठी की तरह तप रहे, कहां-कितना तापमान? देखिए
weather today imd
  • दिल्ली में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है
  • देश के 16 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है, तेज गर्मी जारी है
  • पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है
नई दिल्ली:

Weather Today IMD Rain Alert: दिन की धूप फिर एक बार चुभने लगी है...घर के अंदर भी उमस ने हाल बेहाल कर रखा है. मई की शुरुआत में थोड़े बारिश के दिन देने के बाद फिर एक बार मौसम ने अपनी चाल बदल ली है. दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश-आंधी का येलो अलर्ट है पर कल शाम ऐसा कुछ नहीं हुआ. अब मौसम विभाग ने दिल्ली में आज फिर आंधी-बारिश का येलो अलर्ट घोषित किया है. इसके अलावा देश के 16 शहरों का तापमान 44 डिग्री से ऊपर है. देश में लू और तेज गर्मी का संकट गहराता जा रहा है और इसका कहर राजस्थान, गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना तक फैल गया है.

दिल्ली में आज बारिश का अलर्ट

दिल्ली में कल बारिश ने धोखा दे दिया. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट घोषित किया था पर पूरे दिन मौसम सामान्य ही रहा. अब दिल्ली के मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश आंधी का अलर्ट घोषित किया है. आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है. 13 मई को भी गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है. 14 मई से 17 मई आसमान साफ रहेगा.अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार करेगा और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

यूपी-राजस्थान,पंजाब-हरियाणा के क्या हाल?

11 से 15 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-60 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 11 और 12 मई को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 मई को, पश्चिमी राजस्थान में 11 मई को ऐसा ही अलर्ट है. 11 मई को पश्चिमी राजस्थान और 11 और 12 मई को पूर्वी राजस्थान में छिटपुट धूल भरी आंधी की संभावना है. 

पहाड़ी इलाकों के क्या हाल?

12 से 14 मई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा / बर्फबारी, छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-60 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है.हिमाचल प्रदेश में 12 से 15 मई के दौरान  ऐसी ही संभावना जताई गई है. इसके अलावा 12 मई को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद और हिमाचल प्रदेश में तथा 12 और 13 मई को उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.

Latest and Breaking News on NDTV

एमपी-छत्तीसगढ़ और इन राज्यों का हाल 

झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 12 से 17 मई के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 11 से 15 मई के दौरान, और पश्चिम बंगाल और बिहार में 12 से 14 मई के दौरान छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं ( 40-60 किमी प्रति घंटा की गति तक) की संभावना है.अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 14 से 16 मई के दौरान और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12 से 14 मई के दौरान छिटपुट भारी बारिश की संभावना है.बिहार में 12 मई को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.छत्तीसगढ़ में 13 से 15 मई के दौरान छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है.

12 से 15 मई के दौरान असम और मेघालय में, 13 से 15 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, और 12 से 15 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में, तथा 12 और 12 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने के साथ छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 13 से 17 मई के दौरान असम और मेघालय में, 17 मई को अरुणाचल प्रदेश में, तथा 15 से 17 मई के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 12 मई को असम और मेघालय में तथा 13 से 16 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

लक्षद्वीप में 11 मई को, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, और कर्नाटक के आंतरिक क्षेत्रों में 12 से 15 मई के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक स्तर पर गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है. केरल और माहे में 14 और 15 मई को, रायलसीमा में 12, 14 और 15 मई भारी बारिश की संभावना है.केरल और माहे में 11 से 13 मई के दौरान तेलंगाना में  12 मई को लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में 11 से 15 मई के दौरान गरज और बिजली गिरने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 15 और 16 मई को और केरल और माहे में 14 से 17 मई के दौरान छिटपुट भारी बारिश की भी संभावना है.

लू और गर्मी का सितम 

सोमवार को भारत मौसम विभाग ने चेतवानी जारी करते हुए खुलसा किया कि देश के 38 शहरों में पारा 42°C के पार पहुंचा गया है. रविवार को देश के 29 शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा था. सबसे अधिक अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन राजस्थान के बारमेर में दर्ज किया गया जहां पारा बढ़कर 47.3°C तक पहुंच गया. भारत मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, 46.8°C अधिकतम तापमान के साथ राजस्थान का ही फलोदी शहर दूसरा सबसे गर्म शहर रहा, जबकि जैसलमेर 46.5°C के साथ तीसरा सबसे गर्म शहर रहा.  रविवार को 16 शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया.

Latest and Breaking News on NDTV

खूब तप रहे ये शहर

राजस्थान, गुजरात राज्य, मराठवाड़ा, विदर्भ, पश्चिम मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 42℃ और उससे ऊपर है . जबकि हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, कर्नाटक, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 34-42 ℃ की सीमा में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

भारत मौसम विभाग की ताजा पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक अगले 4-5 दिनों के दौरान राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है. इस साल मई और जून महीने में रिकॉर्ड गर्मी पड़ने की आशंका है. इन दोनों महीनों के दौरान देश के कई हिस्सों में औसत से काफी ज्यादा हीटवेव चलने का पूर्वानुमान है. आमतौर पर मई और जून महीने में हर महीने 3 से 7 हीटवेव के दिन रिकॉर्ड किए जाते हैं. लेकिन इस साल भारत मौसम विभाग दी है कि हीटवेव वाले दिनों की संख्या मई और जून में औसत से 5 से 7 दिन ज्यादा रहेगी.

यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश के अलर्ट के बीच भट्ठी की तरह तप रहे देश के 29 शहर, 47 डिग्री पहुंच गया पारा, कहां-कितना तापमान? देखिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weather Today, Rain Alert, Weather Tomorrow, IMD Weather
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com