विज्ञापन

VIDEO: सड़क पर युवक को बाइक से कुचला, मछली काटने वाले हथियार से किया जानलेवा हमला

पुरी जिले के कनास गोलाबाजार फिश मार्केट से खौफनाक वीडियो सामने आया है, जहां एक युवक पर मछली काटने वाली पनकी से जानलेवा हमला किया गया और फिर उसे बाइक से कुचल दिया गया. पुरानी रंजिश के चलते हुई इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल है.

VIDEO: सड़क पर युवक को बाइक से कुचला, मछली काटने वाले हथियार से किया जानलेवा हमला

Puri Brutal Attack Video: ओडिशा के पुरी जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. कनास के गोलाबाजार फिश मार्केट में शनिवार को दिनदहाड़े खूनी खेल खेला गया. तीन बदमाशों ने एक युवक को दौड़ा‑दौड़ाकर पहले मछली काटने वाले धारदार हथियार ‘पनकी' से हमला किया, फिर उसी पर गाड़ी चढ़ा दी. अचानक हुई इस वारदात से पूरे इलाके में अफरा‑तफरी मच गई. युवक की हालत गंभीर है और उसे AIIMS भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया है.

यह वारदात कनास के गोलाबाजार फिश मार्केट में हुई. हमले का शिकार डोकंडा गांव का रहने वाला इलू भरिमल है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाजार में रोज़मर्रा की चहल‑पहल के बीच अचानक हमला हुआ, जिससे लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले बदमाश फरार हो गए.

पनकी से किया जानलेवा हमला 

रिपोर्ट के अनुसार, कम से कम तीन बदमाशों ने इलू भरिमल का पीछा किया. उसे पकड़कर मछली काटने वाले हथियार ‘पनकी' से ताबड़तोड़ वार किए गए. जब वह सड़क पर गिर पड़ा, तो आरोपियों ने उस पर गाड़ी चढ़ा दी. हमला इतना क्रूर था कि युवक मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया.

पुरानी रंजिश की आशंका

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका लग रही है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष पहले से एक‑दूसरे को जानते थे और इसी दुश्मनी के चलते यह हमला किया गया. पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है.

दोनों पक्षों पर दर्ज हैं आपराधिक केस

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घायल इलू भरिमल के खिलाफ अलग‑अलग थानों में 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, हमलावरों पर भी करीब 10 आपराधिक केस दर्ज बताए जा रहे हैं. इससे साफ है कि दोनों पक्ष पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं.

AIIMS में भर्ती घायल, हालत नाजुक

हमले में गंभीर रूप से घायल इलू भरिमल को तुरंत इलाज के लिए भुवनेश्वर के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत अभी नाजुक बनी हुई है और वह जिंदगी की जंग लड़ रहा है.

आरोपियों की तलाश में 3 टीमें गठित

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 3 स्पेशल टीमें बना दी हैं. संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है. फिश मार्केट की यह वारदात पूरे इलाके में दहशत का कारण बनी हुई है.

लेखक के बारे में
img
Dev Kumar
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Puri Brutal Attack Video, Odisha Fish Market Attack, Kanas Golabazar Crime Video, AIIMS Bhubaneswar Crime Case, Odisha Crime News, Fish Market Violent Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com