विज्ञापन

NEET 2026 परीक्षा रद्द, छात्र घबराएं नहीं, दोबारा नहीं भरना होगा फॉर्म, जानें NTA ने क्या-क्या बताया

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को रद्द कर पुनः आयोजित करने का निर्णय लिया है. छात्रों को फिर से रजिस्ट्रेशन या फीस जमा करने की जरूरत नहीं होगी.

NEET 2026 परीक्षा रद्द, छात्र घबराएं नहीं, दोबारा नहीं भरना होगा फॉर्म, जानें NTA ने क्या-क्या बताया
नई दिल्‍ली:

भारत सरकार की मंजूरी से राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने 3 मई 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने और परीक्षा को अलग से अधिसूचित तिथियों पर फिर आयोजित करने का निर्णय लिया है. हालांकि, परीक्षा रद्द होने से छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. छात्रों को फिर से रजिस्‍ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं है और न ही फिर से एग्‍जाम फीस देनी होगी.  

NEET UG 2026 परीक्षा 

  • दुनिया की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक
  • नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) या NEET (UG) भारत की सबसे बड़ी, अनिवार्य और राष्ट्रव्यापी प्रवेश परीक्षा है, जो MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS और BHMS जैसे अंडरग्रेजुएट मेडिकल प्रोग्राम में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है
  • परीक्षा की तारीख थी - 03 मई 2026 (रविवार)
  • NEET UG 2026 कुल उम्मीदवार - 22.79 लाख शामिल हुए थे
  • इस बार- 5,432 परीक्षा केंद्र थे
  • कुल शहर - भारत में 551 शहर और विदेश में 14 शहर
  • परीक्षा केंद्रों पर स्वतंत्र निगरानी के लिए 6,000 से ज़्यादा ऑब्ज़र्वर तैनात किए गए
  • 674 सिटी कोऑर्डिनेटर शहर-स्तरीय कार्यों की देखरेख
  • परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 2 लाख से ज़्यादा कर्मचारियों को तैनात किया गया

भारत सरकार ने इस मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का निर्णय लिया है, ताकि आरोपों की जांच की जा सके. एनटीए ब्यूरो को पूरा सहयोग देगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता प्रदान करेगा. वहीं, फिर से एग्‍जाम देने वाले छात्रों को दोबारा रजिस्‍ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं होगी और कोई अतिरिक्त एग्‍जाम फीस भी नहीं ली जाएगी. इसके अलावा, पहले से भुगतान की गई फीस छात्रों को वापस कर दी जाएगी और परीक्षा एनटीए के आंतरिक संसाधनों का उपयोग करके फिर आयोजित की जाएगी. फिर से आयोजित परीक्षा की तिथियों और पुनः जारी किए गए प्रवेश पत्र की अनुसूची सहित आगे की सूचनाएं एजेंसी के आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी की जाएंगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com