विज्ञापन

दिल्ली की गर्मी में परेशान हुए मार्को रुबियो! टाइम पूछकर बोले- अब तक मौसम ठंडा नहीं होना चाहिए था?

दिल्ली दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो गर्मी से परेशान दिखे और मजाक में बोले कि अब तक मौसम ठंडा नहीं होना चाहिए था. इस दौरान कार्यक्रम में लोग हंसने लगे. मिडिया को संबोधित करते हुए रुबियो ने भारत‑अमेरिका रिश्तों को मजबूत बताया.

दिल्ली की गर्मी में परेशान हुए मार्को रुबियो! टाइम पूछकर बोले- अब तक मौसम ठंडा नहीं होना चाहिए था?
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत दौरे पर हैं.
PTI
  • US विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दिल्ली की गर्मी का जिक्र करते हुए अपने संबोधन को छोटा रखने की इच्छा जताई.
  • रुबियो ने भारत-अमेरिका संबंधों को इंडो-पैसिफिक रणनीति की नींव बताया और रिश्तों को मजबूत करने के नए ऐलान किए.
  • उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात का उल्लेख करते हुए दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत और दीर्घकालिक बताया.
नई दिल्ली:

दिल्ली की भीषण गर्मी ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को भी चौंका दिया. अमेरिकी दूतावास सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग के उद्घाटन समारोह में उन्होंने भाषण के दौरान मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अपना संबोधन छोटा रखना चाहते हैं, क्योंकि गर्मी कुछ अलग ही लेवल की है.

रुबियो ने कहा, 'मैं मायामी से हूं, वहां भी उमस भरी गर्मी होती है, लेकिन यह कुछ और ही है… अभी क्या समय हुआ है, क्या अब तक ठंडा नहीं होना चाहिए था?' उनके इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद लोग हंस पड़े और माहौल हल्का हो गया.

भारत‑अमेरिका रिश्तों को बताया बेहद अहम

अपने संबोधन में रुबियो ने भारत‑अमेरिका संबंधों को इंडो‑पैसिफिक रणनीति की नींव बताया. उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका की विदेश नीति में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और आने वाले महीनों में रिश्तों को और मजबूत करने के लिए नए ऐलान किए जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि विदेश मंत्री बनने के बाद उनकी पहली आधिकारिक बैठक ‘क्वाड' देशों के साथ है, जो इस साझेदारी की अहमियत को दिखाता है.

यह भी पढ़ें- भारत हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण... अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा- नई घोषणाएं होंगी

पीएम मोदी से मुलाकात, रिश्ते ‘मजबूत'

रुबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि भारत‑अमेरिका संबंध मजबूत स्थिति में हैं और आगे बढ़ने की बड़ी संभावनाएं हैं. उन्होंने मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रिश्ते को भी अहम बताया और कहा कि दोनों नेता दीर्घकालिक सोच के साथ काम कर रहे हैं.

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत दौरे पर हैं.

रुबियो ने यूएस एंबेसी सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग का उद्घाटन किया.
Photo Credit: PTI

व्यापार और निवेश पर जोर

अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 20 अरब डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है, जो दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक साझेदारी को दर्शाता है. उन्होंने भविष्य में 500 अरब डॉलर तक द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य भी दोहराया.

नया वीज़ा शेड्यूल और सुरक्षा सहयोग

रुबियो ने 'America First Visa Schedule' का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें ऐसे पेशेवरों को प्राथमिकता दी जाएगी जो दोनों देशों के आर्थिक रिश्तों को मजबूत करते हैं. साथ ही उन्होंने इंडो‑पैसिफिक में सैन्य अभ्यासों के जरिए सुरक्षा सहयोग बढ़ाने की बात कही.

अमेरिकी दूतावास की नई बिल्डिंग का हुआ उद्घाटन

इस मौके पर रुबियो ने यूएस एंबेसी सपोर्ट एनेक्स बिल्डिंग का उद्घाटन भी किया. अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि यह इमारत न सिर्फ वीजा सेवाओं को बेहतर बनाएगी, बल्कि भारत‑अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India US Relations, Marco Rubio, Marco Rubio In Delhi Summer, Rubio Seems Surprised By The Weather In New Delhi, Delhi Weather And Marco Rubio
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com