विज्ञापन

काले कपड़ों में लड़की, ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की हत्या... रोहतक मिलन ढाबा शूटआउट का वीडियो आया सामने

जाह्नवी शूटआउट के बाद सीधे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची और वहां से विदेश भाग गई. खबर है कि रोहतक शूटआउट के बाद वो बैंकॉक भाग गई. हरियाणा STF टीम ने शामली में उसके घर पर दबिश दी है.

काले कपड़ों में लड़की, ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 की हत्या... रोहतक मिलन ढाबा शूटआउट का वीडियो आया सामने
चंडीगढ़:

रोहतक के मिलन ढाबे में हिमाशु भाऊ गैंग के शूटर्स का फायरिंग करते सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. इसमें वो तीन बार होटल में घुसते और अत्याधुनिक हथियारों के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं. पांच नकाबपोश शूटर्स हथियार के साथ ढाबे का गेट खोलकर घुसते हैं, फिर एक टेबल पर जहां विरोधी गैंग का गैंगस्टर सनी रिठौली और उसके साथी बैठे थे, उन पर गोलियों की बरसात कर देते हैं.

फायरिंग राइट हैंड की तरफ से हुई, इसलिए मौत भी उसी तरफ बैठे लोगों की हुई. सन्नी टेबल की बाईं तरफ बैठा था, इसलिए वो मौके से भाग निकला. वीडियो में एक दो बार नहीं, बल्कि शूटर्स तीन बार अंदर घुसकर ताबड़तोड़ फ़ायरिंग करते दिख रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

वीडियो के अंत में एक लड़की काले कपड़े में गेट से बाहर जाती नज़र आ रही है. यही वो लड़की है जाह्नवी, जिसने विरोधी गैंग के गैंगस्टर सनी रिठौली को हनी ट्रेप कर ढ़ाबे पर बुलाया था. यूपी के शामली की रहने वाली जाह्नवी खुद भी एक आपराधिक छवि वाले परिवार से ताल्लुक रखती है.

जाह्नवी शूटआउट के बाद सीधे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची और वहां से विदेश भाग गई. खबर है कि रोहतक शूटआउट के बाद वो बैंकॉक भाग गई. हरियाणा STF टीम ने शामली में उसके घर पर दबिश दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

रोहतक शूटआउट में शामिल एक शूटर अमन डीगल हरियाणा का रहने वाला है. दूसरा शूटर अंकुश दिल्ली के आया नगर शूटआउट केस में वांटेड है, वो भी रोहतक फ़ायरिग में शामिल था. बाकी शूटर्स की भी पहचान हुई है. सभी के नेपाल बॉर्डर की तरफ भागने के इनपुट मिले हैं.

जांच के लिए एक पुलिस टीम तैनात की गई है. आरोपियों को पकड़ने के लिए रोहतक जिला अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) की सभी टीमों और संबंधित थाने की पुलिस को लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें: मिलन ढाबा पर चार लोगों की हत्या के बाद बैंकॉक फरार, गैंगस्टर सन्नी रिटोलिया की गर्लफ्रेंड ही बन गई मुखबिर

इसे भी पढ़ें: रोहतक गैंगवार : 4 शूटरों की पहचान; सन्नी रिटोलिया था टारगेट, लड़की ने जाल में फंसाया, हिमांशु भाऊ गैंग का काम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Milan Dhaba Shootout, Rohtak Police, Cctv Video, Himanshu Bhau Gang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com