सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 का आयोजन हो रहा है. जल्द ही इसका फाइनल भी खेला जाएगा. 6 दिसंबर 2026 को नागपुर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेला जाएगा. यह एक ऐसा टूर्नामेंट है जहां भारत के घरेलू और इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ी खेलते हैं और अपना जलवा बिखेरते हैं. बता दें कि अबतक खेले गए मैचों में कई खिलाड़ियों ने अपने परफॉर्मेंस से हैरान किया है. कई खिलाड़ी ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाकर यह साबित कर दिया है कि आने वाले समय में वो ही भारतीय क्रिकेट के भविष्य है. ऐसे में जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जिनके नाम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
उर्विल पटेल और अभिषेक शर्मा नंबर 1
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड उर्विल पटेल के नाम है. Urvil Patel ने साल 2024 में इदौर में खेले गए मैच में त्रिपुरा के खिलाफ केवल 28 गेंद पर शतक जमाया था. उर्विल पटेल के अलावा अभिषेक शर्मा भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 28 गेंद पर शतक लगा चुके हैं.
नंबर 2 पर भी उर्विल पटेल
अभिषेक ने 2024 में मेघालय के खिलाफ 28 गेंद पर शतक ठोका था. इसके बाद नंबर 2 पर भी उर्विल पटेल हैं. Urvil Patel ने साल 2025 में खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टूर्नामेंट में सर्विसेस के खिलाफ 31 गेंद पर शतक ठोका था.
नंबर 3 पर ऋषभ पंत और अभिषेक शर्मा
इसके बाद नंबर 3 पर कोई और नहीं बल्कि भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं. पंत के नाम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 32 गेंद पर शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है. पंत ने यह कारनामा 2018 में दिल्ली में Himachal Pradesh के खिलाफ मैच में किया था. इस मैच में पंत ने 38 गेंदों पर 116 रन की पारी खेली थी जिसमें 8 चौके और 12 छक्के शामिल रहे थे. वहीं, अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर कमाल करते हुए इस टूर्नामेंट में अपना दूसरा सबसे तेज शतक लगाया था. उन्होंने 2025 में ही पंजाब की ओर से खेलते हुए बंगाल के खिलाफ 32 गेदं पर शतक ठोका था.
नंबर 4 पर प्रियांश आर्य
नंबर 4 पर प्रियांश आर्य हैं. प्रियांश ने इसी सीजन 2026 में तमिलनाडु के खिलाफ खेलते हुए दिल्ली की ओर से 36 गेंद पर शतक लगाया था. इस मैच में प्रियांश ने 68 गेंद पर 181 रन की पारी खेली थी. नंबर 5 पर मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं.
नंबर 5 पर मोहम्मद अजहरुद्दीन
केरल के मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 37 गेंद पर शतक लगाने का कमाल कियैा है. साल 2021 के सीजन में मुंबई के खिलाफ मैच में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 37 गेंद पर शतक लगाया था. मुंबई के खिलाफ इस मैच में अजहर ने 54 गेंद पर 137 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल थे.
यह भी पढ़ें | विवियन रिचर्ड्स नंबर-5, ब्रैडमैन- हेडन ओपनर, इमरान खान कप्तान, वकार यूनुस की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग-11
यह भी पढ़ें | वैभव सूर्यवंशी को सुनील गावस्कर ने दी बड़ी नसीहत, परिवार वालों को भी किया आगाह
यह भी पढ़ें | सहवाग नंबर-1, गावस्कर नंबर-3, भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे ज्यादा बार '0' पर आउट होने वाले ओपनर
यह भी पढ़ें | ऋषभ पंत नंबर-1, नंबर-2 बेन स्टोक्स, WTC इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले दुनिया के टॉप-5 बैटर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं