अतुल सुभाष की दुखद स्मृति अभी धुंधली भी नहीं पड़ी थी कि कर्नाटक में एक और ऐसी ही घटना सामने आई है, जिसने पारिवारिक रिश्तों और उत्पीड़न के गंभीर परिणामों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के उत्पीड़न के कारण अपने घर में आत्महत्या कर ली. यह घटना रविवार को चामुंडेश्वरी नगर में हुई. एक निजी फर्म में काम करने वाले पेटारू गोलापल्ली ने अपनी पत्नी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए एक नोट छोड़ा है.
जांच में पता चला है कि दो साल पहले शादी करने वाले इस दंपति के बीच शादी के तीन महीने बाद ही झगड़े शुरू हो गए थे, जिसके चलते वे अलग रहने लगे थे और अब पत्नी ने तलाक की अर्जी के साथ 20 लाख रुपये गुजारा भत्ता भी मांगा है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
'वह मेरी मौत चाहती है'
पीड़ित के भाई एशय्या ने कहा कि रविवार होने के कारण सभी लोग चर्च गए थे और जब वे दोपहर में घर लौटे तो उन्होंने अपने भाई को फांसी पर लटका हुआ पाया. नोट में पेटारू ने अपनी पत्नी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया और लिखा, 'पिताजी, मुझे माफ कर दो. मेरी पत्नी मुझे मार रही है. वह मेरी मौत चाहती है.
'भाई के लिए न्याय चाहते हैं'
भाई के लिए न्याय की मांग करते हुए एशय्या ने कहा कि पेटारू एक निजी फर्म में काम करता था. लेकिन तीन महीने पहले उसकी नौकरी चली गई थी. उन्होंने कहा कि हम अपने भाई के लिए न्याय चाहते हैं. उस महिला को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. मेरे भाई ने जिस तरह से पीड़ा झेली है, वैसा किसी और को नहीं झेलना चाहिए. उसके बड़े भाई ने भी उसे पीटा था और इस बारे में पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है. पिछले महीने अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी और उसके परिवार द्वारा कथित उत्पीड़न के बाद बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं