विज्ञापन

नर्मदा के सतधारा भीमकुंड में हादसा, रेलवे परियोजना के दो कर्मचारी डूबे, राजस्थान के रहने वाले हैं 

जबलपुर के सतधारा भीमकुंड में रेलवे परियोजना के दो कर्मचारी नहाने के दौरान डूब गए. ये दोनों कर्मचारी राजस्थान के रहने वाले है. उनकी तलाश की जा रही है.  

नर्मदा के सतधारा भीमकुंड में हादसा, रेलवे परियोजना के दो कर्मचारी डूबे, राजस्थान के रहने वाले हैं 
नदी में डूबे रेलवे परियोजना के कर्मचारियों की तलाश की जा रही.

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में नर्मदा के सतधारा भीमकुंड में बड़ा हादसा हो गया. रेलवे परियोजना के दो कर्मचारी नदी में डूब गए. ये दोनों कर्मचारी इटारसी-श्रीधाम रेलवे विद्युतीकरण कार्य में लगे थे. घटना के मौके पर हंगामा मच गया, कुछ ही देर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. हादसे की सूचना प्रशासन को दी गई. सूचना पर पहुंची टीमें दोनों कर्मचारियों की तलाश कर रही हैं. 

जानकारी के अनुसार, रविवार का अवकाश होने के कारण सतधारा घाट पर हजारों लोगों की भीड़ थी. इस दौरान हादसा हो गया और राजस्थान के रहने वाले आजाद सिंह (25) और छोटू गोस्वामी (33) नर्मदा में नहाने के दौरान लापता हो गए. दोनों युवक रेलवे परियोजना के कर्मचारी बताए जा रहे हैं. उनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. 

खबर अपडेट की जा रही है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jabalpur News, Jabalpur Crime News, Bhimkund, MP Crime News In Hindi, MP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com