महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को ठाणे में एक घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की. महिला सिपाही ठाणे कलेक्टर कार्यालय में तैनात सुरक्षा कर्मियों की टीम का हिस्सा थी, जहां सीएम शिंदे ने बुधवार को एक विशेष बैठक की थी. जब सीएम शिंदे बैठक के बाद कार्यक्रम स्थल से बाहर जा रहे थे तो भीड़ में महिला सिपाही को चोट लग गई थी.
मुख्यमंत्री ने जैसे ही घायल सिपाही को देखा, उन्होंने उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भेजने की व्यवस्था की.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
WATCH: CM एकनाथ शिंदे घर पहुंचे तो पत्नी ने ड्रम बजाकर किया स्वागत
सीएम शिंदे ने बुधवार को ठाणे कलेक्ट्रेट में बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें 10 जुलाई को पड़ने वाली आषाढ़ी एकादशी के दौरान वारकरियों, भगवान विठ्ठल के भक्तों को दी जाने वाली सुविधाओं की समीक्षा की गई. मुख्यमंत्री ने आषाढ़ी एकादशी पर पंढरपुर कस्बे का दौरा करने वाले वारकरियों के वाहनों के लिए टोल माफ करने की घोषणा की है. उन्होंने मुख्य सचिव को उनके वाहनों पर स्टिकर लगाने और स्थानीय पुलिस में पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं.
"हम उद्धव ठाकरे के पास जरूर जाएंगे..."- महाराष्ट्र में बगावत के बाद शिंदे गुट के MLA का बड़ा बयान
एकनाथ शिंदे ने पिछले सप्ताह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के खिलाफ बगावत के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. एकनाथ शिंदे ने भाजपा की मदद से महाराष्ट्र में सरकार बनाई है. देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाय गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं