एकनाथ शिंदे जैसे ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद पहली बार अपने घर ठाणे पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत हुआ. उनकी पत्नी लता एकनाथ शिंदे ने उनका स्वागत ड्रम बजाकर किया. सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में दिख रहा है कि मुख्यमंत्री आवास पर लगे ड्रम को बजाती नजर आ रही हैं. एकनाथ शिंदे तीन सप्ताह पहले शिवसेना के बागी विधायक के रूप में घर से गए थे. उन्होंने उद्धव ठाकरे की सरकार गिराने वाले शिवसेना में तख्तापलट के बाद उन्होंने पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.
बीती रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह ठाणे पहुंचे तो आनंद नगर में उनके स्वागत के लिए समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई और उनकी कार पर फूल बरसाए. भारी बारिश में उनका स्वागत करने के लिए भीड़ ने कई घंटों तक इंतजार किया. एकनाथ शिंदे ने आनंद आश्रम में आनंद दिघे को श्रद्धांजलि भी दी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इस दौरान शिंदे ने कहा कि उनका विद्रोह शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की विचारधारा में विश्वास करने वालों को न्याय दिलाने के लिए एक कदम था.
लता शिंदे को अपने पति के राजनीतिक जीवन में एक मजबूत भूमिका निभाने का श्रेय दिया जाता है. जब दोनों मिले थे तो वह एक ऑटोरिक्शा चालक थे. दोनों के तीन बच्चे थे. 2000 में एक नौका दुर्घटना में दो बच्चों की मौत हो गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं