देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं. मुंबई के आजाद मैदान में फडणवीस ने CM पद की शपथ ली. उनके साथ NCP नेता अजित पवार ने डिप्टी CM की शपथ ली है. तमाम सस्पेंस को दरकिनार करते हुए एकनाथ शिंदे ने भी डिप्टी CM की शपथ ली है. नई सरकार के कैबिनेट मंत्रियों का ऐलान बाद में होगा.
शपथ के बाद PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने देवेंद्र फडणवीस को बधाई दी है. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एनसीपी प्रमुख अजित पवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी. वहीं, PM मोदी ने शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते नजर आए.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS केब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit | भारत अब सिर्फ बाजार नहीं, वैश्विक प्रभाव का केंद्र बन रहा है', प्रसन्ना मोहिले -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
🔴Watch LIVE : देवेंद्र फडणवीस ने ली तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ #DevendraFadnavis | #OathCeremony | @NaghmaSahar
— NDTV India (@ndtvindia) December 5, 2024
https://t.co/c4sIBFrRbd
2014 से 2019 तक रहे CM
देवेंद्र फडणवीस 2014 से 2019 में पहली बार CM बने थे. 2019 में अजित पवार की मदद से वो CM बने, लेकिन दो दिन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था. पिछली बार एकनाथ शिंदे सरकार में वे डिप्टी CM रह चुके हैं. अजित पवार छठी बार डिप्टी CM बनेंगे. वे महाविकास अघाड़ी और महायुति सरकार में डिप्टी CM रह चुके हैं.
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री समेत तमाम नेता मौजूद रहे. इसके साथ ही शाहरूख खान, सलमान खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, सचिन तेंदुलकर समेत कई सेलेब्रिटी भी कार्यक्रम में मौजूद थे. अदाणी एंटरप्राइजेज से मैनेजिंग डायरेक्टर प्रणव अदाणी और उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला ने भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की.
महाराष्ट्र भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में फडणवीस के नाम पर बुधवार को मुहर लगाई गई थी. इसके बाद, फडणवीस, शिंदे और पवार ने 4 दिसंबर को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन से मिलकर महायुति सरकार बनाने का दावा पेश किया था.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की थी. उसने 288 में से 235 सीटों पर विजय हासिल की थी. यह परिणाम भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ, जो 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. वहीं, विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को बड़ा झटका लगा, जिसमें कांग्रेस को सिर्फ 16 सीटें मिली थीं. गठबंधन सहयोगी शिवसेना (यूबीटी) ने 20 सीटें जीतीं, जबकि एनसीपी (शरद पवार गुट) को सिर्फ 10 सीटें मिली थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं