विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद महाराष्ट्र से दिल्ली तक गरमाई सियासत, विपक्ष के हमले पर सरकार का भी आया जवाब

टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में तीन शूटर्स को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया है. वहीं इस घटना ने राजनीतिक रूप भी ले लिया है. इस मामले में राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद महाराष्ट्र से दिल्ली तक गरमाई सियासत, विपक्ष के हमले पर सरकार का भी आया जवाब
टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद राजनीतिक माहौल गर्माया (फोटो सोर्स:NDTV)
  • बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की घटना के बाद राजनीतिक माहौल गर्माया है.
  • अरविंद केजरीवाल, सुप्रिया सुले समेत कई नेताओं ने सरकार पर निशाना साधा है.
  • वहीं इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी बड़ा बयान दिया है.

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस एक्टिव है. तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरप्तार किया गया है. लेकिन इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्माया हुआ है. सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं में जमकर बयानबाजी हो रही है. विपक्ष जहां इस घटना को राज्य की चरमराती कानून-व्यवस्था और गृह मंत्रालय की नाकामी बता रहा है, वहीं भाजपा नेताओं ने इसे बेहद गंभीर बताते हुए कड़ी जांच की मांग की है. महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं, उन्होंने कहा कि घटना में शामिल किसी भी आदमी को छोड़ा नहीं जाएगा. 

किसी को बख्शा नहीं जाएगा: देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा ' इस घटना में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, इसके पीछे जो लोग हैं उन्हें भी नहीं छोड़ा जाएगा. हम ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे. मामले की पूरी जांच की जाएगी. ये लोग महाराष्ट्र या देश के भीतर से काम नहीं करते, बल्कि विदेशों से काम करते हैं. हमें किसी गिरोह से डरने की जरूरत नहीं है, ये लोग छिपकर धमकियां देते हैं, हम हर धमकी को गंभीरता से लेते हैं. यह एक गंभीर घटना है, इसकी पूरी जांच होगी. ये भाड़े के शूटर थे. ये लोग कायर हैं, ये सामने नहीं आते बल्कि पीछे से हमला करते हैं.'

महाराष्ट्र में गर्माया राजनीतिक माहौल

महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल गर्मा गया है. शिवसेना (UBT) के सांसद अरविंद सावंत ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा 'यह सच में एक गंभीर घटना है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है. बदकिस्मती से इस देश में कोई लॉ एंड ऑर्डर नहीं है और मुंबई में हालात और भी खराब हैं. क्या इस देश में एक आम नागरिक सुरक्षित है? यह सबसे बड़ा सवाल है. सरकार के पास हजारों पुलिसवाले हैं, लेकिन कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है. सांसद सुप्रिया सुले ने कहा महाराष्ट्र में अभी सूखे के हालात हैं और राज्य की आर्थिक हालत भी बहुत मुश्किल है. इसी बैकग्राउंड में आज महाराष्ट्र में दो हमले हुए हैं एक बारामती में और दूसरा मुंबई में. राज्य में हालात बहुत खराब हैं और यह पूछना चाहिए सरकार क्या कर रही है?. आपके सवाल का जवाब है, हमले दो अलग-अलग जगहों पर हुए हैं. 

वहीं एनसीपी एमएलसी जीशान ज़ियाउद्दीन सिद्दीकी ने कहा 'यह बहुत बदकिस्मती की बात है कि मुंबई जैसे शहर में ऐसी चीजें होती हैं, एक ऐसा शहर जिसे अक्सर 'सपनों का शहर' कहा जाता है. मेरे पिता की हत्या कर दी गई थी यह 2024 में हुआ था और अब भी ऐसा हो रहा है. हम हर जगह न्याय मांग रहे हैं, हमें न्याय की उम्मीद है. लेकिन ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था. सरकार के लिए यह जरूरी है कि वह इस मामले में सख्ती से जांच करें.'

अरविंद केजरीवाल का सरकार पर निशाना

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में सरकार पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि अपने राज्यों में इनसे कानून व्यवस्था संभलती नहीं, देश के सबसे बड़े गैंगस्टर को इन्होंने अपना दामाद बनाया हुआ है और उसे भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपराध करने की सारी सहूलियत दी हुई हैं. लेकिन कल ये पंजाब आयेंगे कानून व्यवस्था पर ज्ञान देने, पंजाब के लोगों को पता है कि इन्हें वोट देना इनके दामाद को पंजाब में न्योता देने जैसा होगा.' 

ये वीडियो भी देखिए

पप्पू यादव का बड़ा बयान

वहीं टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा 'बॉम्बे पुलिस और ये सभी देश के माफिया के हाथ बिकी हुई है. लॉरेंस ग्रुप ने कह दिया हमने मरवाया. यह देश की इस सरकार के लिए चुनौती है. बार-बार कभी बाबा सिद्दीकी, कभी सलमान खान, कभी टाइगर के साथ ऐसी घटना सरकार के लिए चैलेंज है. सरकार नाम की कोई चीज नहीं है. सरकार आज इस देश का माफिया चला रहा है. 

महादेव ने की टाइगर की रक्षा: रवि किशन 

रवि किशन ने कहा 'यह बहुत ही दुखद और गंभीर चिंता का विषय है, जिसकी गहन जांच होनी चाहिए. हमें महाराष्ट्र पुलिस पर पूरा भरोसा है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी. टाइगर बहुत ही मासूम और विनम्र इंसान हैं. मैं महादेव और माता रानी से प्रार्थना करता हूं कि उन्होंने उनकी रक्षा की है. 

ये भी पढे़ंः पानीपत से कनाडा फिर अमेरिका, लॉरेंस का राइट हैंड...टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मास्टरमाइंड अनिल पंडित की क्राइम कुंडली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Tiger Shroff News, Devendra Fadnavis News, Tiger Shroff Attack, Maharashtra News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com