मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में लोकायुक्त डीएसपी वेदांत शर्मा के पड़ोसी को मकान निर्माण कराना महंगा पड़ गया. डीएसपी की कार को पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान की धूल क्या लगी लोकायुक्त डीएसपी अर्धनग्न हालत में ही पड़ोसी पर लात-घूसे बरसाने लगे. जब पड़ोसी मकान मालिक वहां से जान बचा कर भागा तो डीएसपी साहब अर्धनग्न हालत में ही डंडा लेकर उसके पीछे दौड़ पड़े. यह पूरी घटना पास लगे मकान के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गयी.
यह वाकया है इंदौर के लक्ष्य विहार कॉलोनी का, जहां स्थित मकान नंबर 51 में संदीप विज, जो बैंककर्मी हैं, अपने घर में कंस्ट्रक्शन काम करवा रहे थे. उन्हीं के घर से लगे मकान में लोकायुक्त डीएसपी वेदांत शर्मा रहते हैं जो उज्जैन में पदस्थापित हैं. वेदांत शर्मा के घर के बाहर खड़ी गाड़ी में धूल लग गयी थी, इस बात पर डीएसपी ने संदीप विज के साथ पहले गाली गलौज की, फिर मारपीट.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
VIDEO: '...अगर सरपंच ने 15 लाख से ऊपर का किया है घोटाला, तभी मेरे पास आना': BJP विधायक
संदीप विज जब वेदांत शर्मा से बात कर ही रहे थे कि तभी डीएसपी ताव में आ गए और संदीप विज के साथ हाथापाई करने लगे. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कॉलोनी की बीच सड़क पर दोनों एक-दूसरे से उलझ रहे हैं. जब संदीप विज अपनी जान बचा कर भागने लगे तो शर्मा घर से डंडा लेकर आए ओर उसे मारने दौड़े.
इंदौर में डीएसपी के पड़ोसी को मकान निर्माण कराना महंगा पड़ गया। डीएसपी की कार को पड़ोस में बन रहे मकान की धूल क्या लग गयी डीएसपी अर्धनग्न हालात में मकान मालिक को लातघूसों से मारते रहे हालांकि DSP का कहना है गंदगी साफ कराने की बात कहने पर पड़ोसी ने बदसलूकी की @ndtvindia pic.twitter.com/Fi1CoFGFsZ
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) December 28, 2021
कनाड़िया थाना प्रभारी जगदीश जमरे ने डीएसपी वेदांत शर्मा की ओर से शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है. उनका कहना है कि संदीप विज की तरफ से शिकायत मिलने पर भी मामला दर्ज किया जाएगा. हालांकि, वेदांत का कहना है कि 6 महीने से संदीप विज के मकान में काम चल रहा है, जिसके चलते मकान निर्माण का मलबा उनके घर के करीब फेंका जा रहा था. बतौर डीएसपी कई बार संदीप को गंदगी साफ कराने को कहा तो वो उलटे बदसलूकी और मारपीट करने लगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं