विज्ञापन

लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी, महिलाएं चेक कर सकती है अपने अकाउंट में 1500 रुपये का स्टेटस

Ladli Behna Yojana 42nd Installment Transfer: सीएम मोहन लाल यादव ने शिवपुरी जिले के पिछोर से एक कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की है. इसके तहत 1.25 करोड़ महिलाओं के अकाउंट में 1500-1500 रुपये भेजे गए हैं.

लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी, महिलाएं चेक कर सकती है अपने अकाउंट में 1500 रुपये का स्टेटस
Ladli Behna Yojana 42nd installment Live
NDTV इंडिया ग्राफिक्‍स
  • लाडली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की गई है.
  • सीएम मोहन यादव ने शिपुरी से एक क्लिक में जारी किया.
  • 1.25 करोड़ महिलाओं के अकाउंट में 1500 रुपये भेजी गई.

Ladli Behna Yojana 42nd Installment Transfer: लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी हो चुकी है. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन लाल यादव ने शिवपुरी जिले के पिछोर से एक कार्यक्रम में 1 करोड़ 24 लाख 81 हजार 550 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' की 42वीं किस्त जारी किये. उन्होंने 1,831 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर किए हैं. महिलाओं के अकाउंट में अब 1500-1500 रुपये भेजे जा चुके हैं. महिलाएं अपना अकाउंट अब चेक कर सकती हैं.

सीएम मोहन यादव शुक्रवार (13 नवंबर) को शिवपुरी जिले के पिछोर में एक कार्यक्रम में पहुंचे. पिछोर के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त जारी की गई. इसके तहत पात्र महिलाओं के अकाउंट में 1500 रुपये भेजे गए हैं.

किन महिलाओं को मिला लाड़ली बहना योजना का लाभ

लाड़ली बहना योजना के तहत मध्य प्रदेश की स्थानीय निवासी ऐसी विवाहित महिलाएं इस योजना में पात्र हैं, जिनकी उम्र आवेदन के कैलेंडर वर्ष में एक जनवरी की स्थिति में 21 वर्ष पूरी हो चुकी हो या फिर 60 साल से कम हो. लाड़ली बहना योजना में विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को भी शामिल किया गया है. इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली पात्र महिलाओं को भी योजना के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार आर्थिक सहायता का लाभ उपलब्ध कराया जाता है. इसमें 1500 रुपये से कम मिलने वाले पेंशन में बाकी की राशि दी जाती है.

ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 42वीं किस्त के तहत करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं को राशि अकाउंट में भेजी गई है. अगर आप यह देखना चाहती हैं कि आपके खाते में 42वीं किस्त के पैसे पहुंचे हैं या नहीं, तो आप घर बैठे ऑनलाइन इन आसान स्टेप्स से चेक कर सकती हैं.

सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं.

होमपेज पर दिए गए 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' वाले विकल्प पर क्लिक करें.

अब अपना लाड़ली बहना आवेदन नंबर या समग्र आईडी (Samagra ID) दर्ज करें.

कैप्चा कोड भरकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आने वाले OTP को दर्ज करें.

लॉगिन होने के बाद स्क्रीन पर आपके आवेदन और बैंक खाते में भेजी गई राशि का पूरा विवरण खुलकर आ जाएगा.

इसके अलावा आप अपने बैंक की पासबुक अपडेट कराकर या बैंक से जुड़े एसएमएस के जरिए भी राशि की पुष्टि कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें | मुद्रा लोन स्कीम 5 साल बढ़ी, कम गारंटी पर भी मिलेगा 20 लाख रुपये तक कर्ज का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ladli Behna Yojana 1500, Ladli Behna Yojana 42th Installment, Ladli Behna Yojana Kist Release, Ladli Behna Yojana Installment Released, Madhya Pradesh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com