भोपाल: मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत सरकारी खर्च पर हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने वाला मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है. 19 जुलाई तक चलने वाली इस यात्रा में 25 जिलों के बुजुर्गों को प्रयागराज, शिर्डी, मथुरा-वृंदावन और गंगासागर ले जाया जाएगा. रविवार को भोपाल के यात्री तीर्थ दर्शन के लिए प्रयागराज गए हैं.
मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया जो अपने बुजुर्गों को तीर्थदर्शन के लिए हवाई सफर करवा रहा है. 24 पुरुष और 8 महिला तीर्थयात्री भोपाल से प्रयागराज गए हैं, उनकी मदद के लिए साथ में एक एस्कॉर्ट भी हैं. ट्रेन से इस तीर्थ यात्रा में 4 से 5 दिन का समय लगता है. हवाई यात्रा से यह सफर 24 से 36 घंटे में पूरा हो जाएगा. सारे यात्रियों को छोड़ने मुख्यमंत्री खुद आए, एक नया ऐलान भी किया.
-
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर?
CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अपने बुर्जुगों को तीर्थ यात्रा कराके मेरा मन धन्य हो रहा है. उन्होंने मौके पर मौजूद तीर्थयात्रियों से बात की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की, "अगली बार बुजुर्ग जोड़ों को तीर्थ यात्रा कराई जाएगी." वहीं, तीर्थयात्रियों ने भी CM को धन्यवाद दिया है. मध्यप्रदेश में 2012 में मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना शुरू की गई थी, अभी तक 782 विशेष ट्रेनों में 7 लाख 82 हजार बुजुर्ग तीर्थ-यात्रा कर चुके हैं. लेकिन अब मध्यप्रदेश, देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जो बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ-यात्रा करा रहा है.
यह भी पढ़ें -
कर्नाटक जीत के बाद अब अन्य राज्यों पर कांग्रेस की नजर, नेताओं की खींचतान है परेशानी का बड़ा सबब
"यह विभाजनकारी राजनीति...": सोनिया गांधी ने कर्नाटक के लोगों को धन्यवाद दिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं