विज्ञापन

मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, कोर्ट ने कौन से तीन सवाल पूछे?

मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, कोर्ट ने कौन से तीन सवाल पूछे?

मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, कोर्ट ने कौन से तीन सवाल पूछे?

लखनऊ के कैफे मालिक शिवा शर्मा की कथित हत्या मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन लोगों को मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था. अब यूपी पुलिस को नागपुर कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिल गया है.  श्रद्धा दुबे,रश्मी दुबे और दानिश को यूपी पुलिस लेकर निकली है.

पुलिस के अनुसार, इन आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ले जाया जाएगा. गौरतलब है कि श्रद्धा 11 दिनों से लखनऊ से फरार थीं. वह नागपुर में एक फ्लैट में कुछ दिनों से रह रहीं थीं. 

कोर्ट में क्या हुआ?

CJM एस डी कामत ने तीनों आरोपियों से उनके नाम बताने को कहा और पूछा कि क्या उन्होंने अपने परिवार को गिरफ्तारी के बारे में बताया है. इस पर, उनके नाम दानिश अली, श्रद्धा दुबे और रश्मि दुबे बताए गए. दूसरे सवाल पर, श्रद्धा ने जवाब दिया कि उन्होंने अपने वकील को गिरफ्तारी के बारे में बता दिया था. CJM ने फिर उनसे पूछा कि क्या उन्हें कोई शिकायत है या कोर्ट को बताने के लिए कुछ है, जिस पर तीनों ने 'नहीं' में जवाब दिया. 

CJM ने कोर्ट रूम में मौजूद UP पुलिस के महिला और पुरुष स्टाफ मेंबर्स से भी अपने पहचान पत्र दिखाने को कहा गया. उन्होंने केस और गिरफ्तारी की कुछ डिटेल्स के बारे में भी पूछा.

यह भी पढ़ें: 'मैं मीडिया की वजह से फंसी...', गिरफ्तारी के बाद आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे का पुलिस की गाड़ी में बैठने पर ड्रामा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shraddha Dubey, Shraddha Dubey Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com