उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है. अचानक हुई वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. सआदतगंज के नौबस्ता में ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है. इस वारदात में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या हुई है. जानकारी के मुतबाकि, सआदतगंज के नौबस्ता में चबूतरे और कार पार्किंग के विवाद में नेवी में तैनात ऋषभ शुक्ला ने फायरिंग कर दी.

मृतक शिवा तिवारी आरएसएस का पूर्व जिला सह कार्यवाह रह चुके हैं. वे बिजली विभाग से रिटायर्ड भी हैं. शंभू उर्फ शिवेंद्र, शिव के भाई हैं. सुयेश, शिव के बेटे हैं और बिजली की शॉप चलाते थे. दिसंबर में सुयेश की शादी होनी थी.
क्या है पूरा मामला?
मामले में आरोपी ऋषभ के घर के पास एक बरगद का पेड़ है. पेड़ के पास एक चबूतरा बनाने की चर्चा हो रही थी, जिससे मोहल्ले के लोग पूजा कर सकें. मृतक सहित पूरा मोहल्ला इस बात सहमत था लेकिन आरोपी ऋषभ इस फैसले का विरोध कर रहा था.
इस मामले को लेकर भी आपस में विवाद था. आज शिवा ने अपनी कार बरगद के पेड़ के पास ही खड़ी की थी. इसी बात को लेर आरोपी ऋषभ के साथ विवाद हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि गोली चल गई.
यह भी पढ़ें | लखनऊ हत्याकांड में बड़ा खुलासा! मॉडल श्रद्धा दुबे की मदद करने वाले 3 और आरोपियों की हुई पहचान
यह भी पढ़ें | श्रद्धा दुबे और शिवा का CCTV: रात के एक बजे, हाथों में हाथ और साथ में एक और लड़की; VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं