महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (Maharashtra Navnirman Sena) के प्रमुख राज ठाकरे (Raj Thackeray) पर निशाना साधा है. राज ठाकरे ने 3 मई तक मस्जिदों के बाहर से लाउडस्पीकर नहीं हटाए जाने पर विरोध प्रदर्शन की धमकी दी है. मुंबई में पत्रकारों ने जब ठाकरे से भाजपा और मनसे के मुफ्त लाउडस्पीकर बांटने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "यह ठीक है. लाउडस्पीकरों को हटाने की जगह बढ़ती महंगाई के बारे में बोलने के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहिए. किसी को पेट्रोल, डीजल, सीएनजी की कीमतों के बारे में बोलना चाहिए और आइए 60 साल पीछे जाए बिना बात करते हैं कि पिछले दो-तीन साल में क्या हुआ."
राज ठाकरे के लाउडस्पीकर पर दिए गए बयान के बाद से पिछले कुछ दिनों में राज्य में सियासी पारा गरमा गया है. राज ठाकरे ने महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दें, ऐसा नहीं करने पर मनसे कार्यकर्ता मस्जिदों के बाहर स्पीकर लगाएंगे और हनुमान चालीसा बजाएंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
'छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं' : लाउडस्पीकर हटाने के राज ठाकरे के 'अल्टीमेटम' पर PFI ने दी चेतावनी
ठाकरे ने इसे सामाजिक मुद्दा करार दिया और कहा कि वह इस विषय पर पीछे नहीं हटेंगे. मनसे प्रमुख ने कहा, "मस्जिदों में लाउडस्पीकर को 3 मई तक बंद कर दिया जाना चाहिए नहीं तो हम लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाएंगे. यह एक सामाजिक मुद्दा है, धार्मिक नहीं. मैं राज्य सरकार से कहना चाहता हूं कि हम इस विषय पर पीछे नहीं हटेंगे, आप जो करना चाहते हैं वो करें."
इसके साथ ही ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुंबई के मुस्लिम इलाकों में मस्जिदों पर छापा मारने की भी अपील की और कहा कि वहां रहने वाले लोग "पाकिस्तान समर्थक" हैं.
लाउडस्पीकर विवाद : बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने देशभर के मंदिरों को मुफ्त लाउडस्पीकर देने की घोषणा की
उन्होंने कहा, "मैं पीएम मोदी से मुस्लिम झुग्गियों में मदरसों पर छापा मारने की अपील करता हूं. पाकिस्तानी समर्थक इन झोंपड़ियों में रह रहे हैं. मुंबई पुलिस जानती है कि वहां क्या हो रहा है. हमारे विधायक वोट-बैंक के लिए उनका इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे लोगों के पास आधार कार्ड भी नहीं है, लेकिन विधायक उन्हें बनवाते हैं."
महाराष्ट्र: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग, विरोध में MNS कार्यकर्ता पढ़ रहे हनुमान चालीसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं