विज्ञापन

IND vs PAK Final: रोमांच की सारी हदें हुई पार, मनल-मोहित की जोड़ी ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत, भारत बना चैंपियन

एक समय भारतीय टीम ने 252 के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन फिर मनल और मोहिक की जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और पूरा मैच पलट दिया.

IND vs PAK Final: रोमांच की सारी हदें हुई पार, मनल-मोहित की जोड़ी ने पाकिस्तान के मुंह से छीनी जीत, भारत बना चैंपियन
इस एक पल ने पलट दिया U19 एशिया कप फाइनल का पूरा मैच

मनल चौहान और मोहित उल्वा की साधेदारी के दम पर भारत ने एक सांस थमा देने वाले फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम को जीत के लिए 338 का लक्ष्य मिला था. इसके जवाब में टीम इंडिया ने 252 के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए थे, लेकिन फिर मोहित और मनल की जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. हालांकि, मनल जीत के करीब लाकर आउट हुए, लेकिन मोहित ने अपने नर्व पर कंट्रोल रखा और मैच की आखिरी गेंद पर चौका जड़ा टीम इंडिया को एक विकेट से जीत दिला दी.

ईशान सूद हुए बाहर

अंडर-19 एशिया कप फाइनल की  शुरुआत से पहले ही भारत को एक अहम झटका लगा. इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे सफल तेज गेंदबाज ईशान सूद, पीठ की तकलीफ के कारण खिताबी मुकाबले से बाहर हुए. ईशान की अनुपस्थिति में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण काफी कमजोर नजर आया, जिसका पाकिस्तान की मजबूत बैटिंग ने पूरा फायदा उठाया. उस्मान खान और हयाम ख़ान की जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 8 ओवरों में 62 रन जोड़ लिए.

पाकिस्तान ने पावरप्ले में बटोरे 93

उस्मान और हयाम की सलामी जोड़ी ने खिताबी मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली. दोनों ने पहले ही ओवर से चौके-छक्कों की बरसात कर दी.  दोनों ने शुरुआती 8 ओवरों में करीब 8 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे. 62 के स्कोर पर भारतो को काव्य पटेल ने पहली सफलता दिलाई. 10 ओवरों का खेल खत्म  होने पर पाकिस्तान ने 93 रन बटोर लिए थे. 50 ओवर के मुकाबले में पावरप्ले के अंदर  93 रन जोड़ने के साथ ही पाकिस्तान ड्राइविंग सीट पर थी.

उस्मान - कादिर की साझेदारी ने धकेला पीछे

उस्मान और कादिर ने दूसरे विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की. इस दौरान भारतीय गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्या किया जाए. पाकिस्तान को दूसरा झटका 27वें ओवर की आखिरी गेंद पर लगा, जब अर्जुन राजपूतने अब्दुल कादिर को 80 के स्कोर पर पवेलियन भेजा. हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी, क्योंकि पाकिस्तान का स्कोर 197 रन पर दो विकेट था. हालांकि, आखिरी के ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने वापसी का प्रयाय किया और पाकिस्तान को 337 पर रोकने में सफल रहे. 

भारतीय मध्यक्रम लड़खड़ाया

भारत को जीत के लिए 338 को लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में आर्यवीर सहवाग और कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की. हालांकि, यह काफी स्लो बल्लेबाजी रही, क्योंकि दोनों को इसके लिए 17.3 ओवर लगे. आर्यवीर सहवाग जब आउट हुए तो भारतीय बैटिंग लड़खड़ा गई. मध्यक्रम का कोई बल्लेबाज क्रीज पर समय नहीं बिता पाया और हर गिरते विकटों के साथ दवाब बढ़ता गया. 

14 ओवरों में चाहिए थे 122

भारत को आखिरी 14 ओवरों में जीत के लिए 122 रन चाहिए थे. लेकिन इसके बाद अली राजा ने लगातार गेंदों पर कप्तान लक्ष्य और अन्वय द्रविड़ का शिकार करके भारत की पीछे धकेल दिया था. 38वें ओवर पर खत्म होने के बाद भारत को जीत के लिए 72 गेंदों पर 112 रन चाहिए थे और उसके हाथ में 4 विकेट थे. 43वें ओवर तक आते-आते जीत के लिए जरूरी रन रेट 11.28 का हो गया था. भारत के 259 रन थे और उनके हाथ में सिर्फ 2 विकेट थे. हालांकि, इसके बाद मोहित और मनल चौहान ने तेजी से रन बटोरे.

मोहित-मनल की साझेदारी ने पलटा पासा

भारत के लिए इस मैच में मोहित और मनल की साझेदारी ने पासा पूरी तरह से पलट दिया. दोनों ने 44वें ओवर में मिलकर 19 रन बटोरे. पहले मनल ने छक्के बरसाए. उसके बाद मोहित ने बाउंड्री लगाई. जबकि इसके अगले ओवर में भारत ने 13 रन बटोरे. आखिरी के 5 ओवरों में भारत को जीत के लिए 47 रन चाहिए थे. एक समय पाकिस्तान जो आसानी से मैच जीतता हुआ दिख रही थी, इस साझेदारी से वह एकदम वह हारती हुई नजर आई. 

मनल के विकेट से टूटा दिल

मैच के 48वें ओवर तक आते-आते भारतीय टीम की जीत तय लग रही थी, लेकिन फिर नकाब शफीक ने मनल चौहान को उस्मान खान के हाथों कैच आउट करवा दिया. इस विकेट से भारतीय फैंस का दिल टूट गया. धड़कने बढ़ी हुई थीं. ऐसे में क्रीज पर चिगुरुपति वेंकट आए. उन्होंने आते ही चौका लगाया और दिखाया कि मैच अभी खत्म नहीं हुआ है.

भारत को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 25 रन चाहिए थे और स्ट्राइक मनल चौहाल के पास थी. उन्होंने लगातार गेंदों पर चौके और छक्के जड़े और भारत को जीत के और करीब लेकर गए. इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने सिंगल लिया. स्ट्राइक चिगुरुपति वेंकट के पास आई और उन्होंने चौका लगााय. इस समय भारत को 8 गेंद में जीत के लिए 10 रन चाहिए थे. हालांकि, आखिरी के पलों में मोहित ने अपने नर्व पर कंट्रोल रखा. आखिरी ओवर में भारत को 8 रन चाहिए थे. मोहित और वेंकट सिंगल लेते रहे मैच को आखिरी गेंद तक लेकर गए. लास्ट बॉल पर स्ट्राइक मोहित के पास थी, जिन्होंने जीत का चौका लगाया और भारत को एक यादगार जीत दिलाई. 

यह भी पढ़ें: कौन हैं मोहित उलवा और मनाल चौहान? जिनकी पारियों ने पलटी बाजी, भारत ने PAK को 1 विकेट से हराया

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा कप्तान बने

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Pakistan U19, Cricket, Mohit Ulva, Manal Chauhan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com