मस्जिदों (Masjid) पर से लाउडस्पीकर (Loudspeaker) हटाने की राजनीति तेज होती जा रही है . इस दौरान, एम एन एस के राज ठाकरे (Raj Thackrey) ने जहां 3 मई तक का अल्टीमेटम दिया है. वहीं, बीजेपी नेता मोहित कंबोज ने देशभर के मंदिरों को मुफ्त लाउडस्पीकर देने की घोषणा की है. मोहित कंबोज के मुताबिक अभी तक 9 हजार से ज्यादा मंदिरों से लाउडस्पीकर की मांग आई है. मोहित कंबोज का दावा है कि हनुमान जयंती के दिन मंदिरों में लाउडस्पीकर बांटना शुरू करेंगे. मोहित कंबोज का कहना है कि ये मस्जिदों पर लाउडस्पीकर का जवाब नही बल्कि मेरी धार्मिक आस्था है. उन्होने कहा कि हमारा ये भी साफ कहना है कि सुप्रीम कोर्ट गाइडलाइन (Supreme Court Guidelines) का पालन करते हुए ही लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जायेगा. हम कोई कानून नहीं तोड़ रहे हैं.
इसी बीच, मस्जिद पर लाउडस्पीकर विवाद में मीरा रोड के मस्जिद के ट्रस्टी और कोंग्रेसी नेता मुजफ्फर हुसैन की अच्छी पहल सामने आई है. मुजफ्फर हुसैन ने दावा किया है कि मीरा रोड की जामिया मस्जीद अल समस में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार ही तय सीमा के तहत ही लाउडस्पीकर पर अजान दी जायेगी. मुजफ्फर हुसैन ने दूसरी मस्जिद के ट्रस्टियों से भी तेज आवाज से दूसरों को होने वाली तकलीफ को देखते हुए अजान की आवाज तय सीमा में रखने की अपील की है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मुजफ्फर हुसैन ने अपने यहां खुले पर नमाज पढ़ने पर भी रोक लगाने की कोशिश की है. उनका कहना है सड़क गंदी होती है और उसी पर पेपर या चटाई बिछाकर नमाज पढ़ने से अच्छा है कि मस्जिद में ही नमाज पढ़ें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं