लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024)में कुछ दिन बचे हैं. चुनाव आयोग (Election Commission) बहुत जल्द तारीखों का ऐलान करेगा. ऐसे में तमाम पार्टियां उम्मीदवार चुनने में जुटी हैं. बीजेपी (BJP) ने 2 मार्च को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इसमें 195 सीटों पर कैंडिडेट्स फाइनल किए गए थे. दूसरी लिस्ट (BJP Candidates Second List) के उम्मीदवार फाइनल करने के लिए बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सोमवार (11 मार्च) को अहम बैठक बुलाई थी. दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वॉर्टर पर 4 घंटे तक चली मैराथन बैठक में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश समेत 8 राज्यों की 100 सीटों पर चर्चा हुई. बीजेपी एक-दो दिन में उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है. हालांकि बिहार, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अभी गठबंधन की तस्वीर पूरी तरफ साफ नहीं होने के कारण इन राज्यों के उम्मीदवारों की सूची में देरी हो सकती है. मीटिंग में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) , गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
ताजा अपडेट के मुताबिक, बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बिहार की 17 सीटों और तेलंगाना की 8 सीटों को लेकर चर्चा हुई. हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों को लेकर भी विचार-मंथन हो चुका है. कर्नाटक की 28 सीटों पर भी चर्चा हुई है. इनमें से लेकिन 5-6 सीटें गठबंधन के लिए रखी गई हैं. कर्नाटक में बीजेपी के साथ जेडीएस का गठबंधन हुआ है. वहीं, बिहार में सभी सहयोगी दलों से बीजेपी के अलग-अलग नेताओं बातचीत जारी है. दो से तीन दिन में गठबंधन का ऐलान हो जायेगा.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
पश्चिम बंगाल की इस सीट पर तलाक के बाद आमने सामने पति-पत्नी, एक BJP से तो दूसरा TMC से लड़ेगा चुनाव
सूत्रों के मुताबिक, गुजरात की शेष सभी 11 सीटों पर चर्चा हुई, जिसमें 7 सीटों पर सहमति बन पाई. मध्य प्रदेश की बची सभी 5 सीटों पर चर्चा पूरी की गई, जिसमें 4 सीट पर सहमति बन पाई. महाराष्ट्र की 25, तेलंगाना की 8 और कर्नाटक की सभी 28 सीटों मंथन हुआ.
महाराष्ट्र-बिहार और पंजाब में गठबंधन पर चल रही बात
बीजेपी की महाराष्ट्र और बिहार में सहयोगियों को लेकर बातचीत चल रही है. महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) के साथ गठबंधन सरकार में है. वहीं, बिहार में बीजेपी नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू और चिराग पासवान के राजनीतिक दल के साथ सीटों के बंटवारे पर बातचीत कर रही है. जबकि पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के साथ आने की बात कही जा रही है. इन तीनों राज्यों में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल होने के बाद ही कैंडिडेट्स फाइनल होंगे.
Analysis : हिमाचल से लेकर बिहार तक.... : कांग्रेस कैसे बचाए अपना बिखरता कुनबा?
पहली लिस्ट में यूपी से 51 उम्मीदवारों का ऐलान
बीजेपी ने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश से 51 नामों का ऐलान किया. मध्य प्रदेश की 24, पश्चिम बंगाल की 20, गुजरात और राजस्थान की 15-15 सीटों के लिए उम्मीदवारों को टिकट दिए गए. बीजेपी ने केरल की 12, तेलंगाना, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड की 11-11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए. दिल्ली की 5 और उत्तराखंड की 3, जम्मू-कश्मीर की 2, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर उम्मीदवार तय किए गए थे.
केसी वेणुगोपाल को केरल की अलाप्पुझा सीट से क्यों लोकसभा चुनाव लड़ा रही कांग्रेस?
इस बार भी वाराणसी से लड़ेंगे पीएम मोदी
पहली लिस्ट में बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी, गुजरात के गांधीनगर से गृहमंत्री अमित शाह, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है.
8 मार्च को आई थी कांग्रेस की पहली लिस्ट
वहीं, 8 मार्च को कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 39 उम्मीदवारों के नाम हैं. लिस्ट के मुताबिक राहुल गांधी इस बार भी केरल के वायानाड से चुनाव लड़ेंगे. जबकि पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को केरल के अलप्पुझा लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है. इसके अलावा 10 मार्च को ममता बनर्जी ने एक रैली में बंगाल की सभी 42 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं