लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की तारीखों का ऐलान इलेक्शन कमीशन (Election Commission) जल्द करने वाला है. इस बीच सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने में जुटी है. लेकिन महाराष्ट्र (Maharashtra Seat Sharing) की 48 सीटों को लेकर INDIA अलायंस (INDIA Alliance) के घटक दल कांग्रेस, शिवसेना (UBT) और एनसीपी (शरद पवार) के बीच कुछ सीटों को लेकर बात तो बन गई है. लेकिन, ज्यादातर सीटों को लेकर खींचतान तेज हो गई है. ऐसे में नेताओं के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है. ऐसे में सवाल ये है कि क्या महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन कामयाब हो सकेगा?
दरअसल, शनिवार को शिवसेना (UBT) यूबीटी गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की. उद्धव ठाकरे ने अमोल कीर्तिकर को उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया. वहीं, कांग्रेस की तरफ से संजय निरुपम लगातार इस सीट पर दावा कर रहे थे. लिहाजा वो उद्धव ठाकरे पर भड़क गए. कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने उद्धव गुट की शिवसेना को 'बची खुची शिवसेना' बताते हुए अमोल कीर्तिकर की उम्मीदवारी की घोषणा का विरोध किया.
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये गठबंधन धर्म के खिलाफ- संजय निरुपम
संजय निरुपम ने कहा, "महाविकास अघाड़ी में सीट बंटवारे को लेकर अभी भी चर्चा चल रही है. कई बैठकें हो चुकी हैं. कई ऐसी सीटें हैं, जिनके संबंध में सभी दलों द्वारा अभी तक कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. जब तक कोई अंतिम निर्णय नहीं हो जाता, तब तक किसी भी पार्टी को प्रत्याशी के नाम की घोषणा करने का अधिकार नहीं है." उन्होंने कहा, "महाविकास अघाड़ी में अभी तक 8 से लेकर 9 ऐसी सीटें हैं, जिन पर बातचीत चल रही है. ऐसे में उन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करना गठबंधन धर्म के खिलाफ है."
प्रकाश आंबेडकर भी MVA पर हुए आक्रामक
उधर, प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन आघाड़ी भी MVA पर आक्रामक है. उन्होंने कहा, "15 ऐसी सीटें हैं, जिसको लेकर कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी के बीच समन्वय नहीं है. सुलह के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखी जा चुकी है."
कांग्रेस ने दिल्ली-कर्नाटक समेत 6 राज्यों में फाइनल किए उम्मीदवारों के नाम, जल्द आएगी पहली लिस्ट
शरद पवार का दावा- आंबेडकर को छोड़कर सब ठीक
इधर, शरद पवार कह रहे हैं कि प्रकाश आंबेडकर का मामला छोड़कर महा-विकास अघाड़ी में सब 'ऑल इज़ वेल' है. उन्होंने कहा, "उद्धव गुट, कांग्रेस और एनसीपी समेत सभी दलों में सीट शेयरिंग की चर्चा लगभग तय हो चुकी है. सिर्फ प्रकाश आंबेडकर का मुद्दा बाकी है, वरना इसके अलावा सभी एक मत हैं.”
महाराष्ट्र में सीटों को बंटवारे पर मंथन के बाद बीजेपी और मज़बूत होती दिख रही है...
इन उम्मीदवारों की लिस्ट आई सामने
शिवसेना (UBT) ने दक्षिण मुंबई सीट से अरविंद सावंत, अकोला से प्रकाश आंबेडकर को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो वीबीए पार्टी से ताल्लुक रखते हैं. वहीं शरद पवार की पार्टी ने बारामती से सुप्रिया सुले, शिरूर सीट से अमोल कोल्हे को अपना उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस ने सोलापुर से परिणीति शिंदे, हिंगोली से प्रगना साटव और चंद्रपुर सीट से प्रतिभा धनोरकर को अपना उम्मीदवार बनाया है.
BJP की दूसरी लिस्ट में होगा नितिन गडकरी का नाम? उद्धव ठाकरे के ऑफर पर क्या बोले फडणवीस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं