राज्यसभा की 56 सीटों में 41 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे. बाकी 3 राज्यों की 15 सीटों पर मंगलवार को चुनाव हुए. बीजेपी (BJP) को कुल 30 सीटों पर जीत मिली. 20 सदस्य निर्विरोध चुने गए और 10 को चुनाव के जरिए जीत मिली. उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 8 सीटों पर जीत मिली. हिमाचल प्रदेश की एकमात्र सीट भी बीजेपी ने कब्जा कर लिया. कर्नाटक में पार्टी ने एक सीट हासिल की है. राज्यसभा चुनाव में जमकर क्रॉस वोटिंग (Rajya Sabha Elections 2024 Cross Voting) हुई. इससे साफ है कि बीजेपी ने दूसरे दलों में ठीकठाक सेंधमारी कराने में कामयाबी हासिल की है. इसका असर लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) पर भी पड़ने वाला है. ऐसे में कांग्रेस (Congress) के लिए बड़ी चुनौती है. आइए जानते हैं राज्यसभा चुनावों में बीजेपी की जीत के बाद INDIA अलायंस के साथ कितना बदल जाएगा कांग्रेस का हिसाब:-
हिमाचल में बीजेपी ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह का उठाया फायदा
हिमाचल प्रदेश की कुल 68 सीटों में से कांग्रेस के पास 40 सीटें हैं. राज्यसभा की एक सीट पर सत्ताधारी कांग्रेस को जीत की पूरी उम्मीद थी, लेकिन पार्टी के 6 विधायकों ने बीजेपी के हर्ष महाजन के लिए क्रॉस वोटिंग की. 3 निर्दलीय विधायकों ने भी बीजेपी का साथ दिया. दरअसल, बीजेपी को हिमाचल कांग्रेस के भीतर चल रहे अंदरूनी टकराव की खबर थी. पूर्व सीएम वीरभद्रव सिंह की पत्नि प्रतिभा सिंह और उनका परिवार सीएम सुक्खू के विरोध में था. विधायकों-मंत्रियों पर अफसर हावी होते जा रहे थे. बीजेपी ने इसी मौके का फायदा उठाया.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
यूपी में भी चला दांव
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग हुई. समाजवादी पार्टी ने 3 सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे. सपा के 2 कैंडिडेट ने चुनाव जीता लेकिन क्रॉस वोटिंग की वजह से तीसरे उम्मीदवार की हार हो गई. बीजेपी ने 7 सीटों पर शुरुआत में कैंडिडेट उतारे थे. पार्टी को सातों सीटों पर जीत हासिल हुई है. बीजेपी ने आखिर वक्त में 8वां कैंडिडेट भी उतारा था. क्रॉस वोटिंग का सीधा फायदा 8वें कैंडिडेट संजय सेठ को हुआ और सपा को नुकसान झेलना पड़ा.
सपा के नुकसान की कांग्रेस को करनी पड़ेगी भरपाई!
अखिलेश यादव इसे पैसे और दबाव का खेल बता रहे हैं, जबकि बागी विधायक प्रभु श्रीराम का हवाला दे रहे हैं. वैसे यूपी में बगावत भले सपा में हुई हो, इसकी मार कांग्रेस को भी झेलनी होगी. रायबरेली और अमेठी की लोकसभा सीटों तक इनका असर माना जा रहा है, जो INDIA गठबंधन के तहत अखिलेश ने कांग्रेस के लिए छोड़े हैं.
बिहार में भी कांग्रेस की बढ़ेंगी मुश्किलें
कांग्रेस के लिए परेशान करने वाला तीसरा राज्य बिहार है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ही विपक्ष को एकजुट करने की जिम्मेदारी उठाई थी. उन्हें INDIA अलायंस का सूत्रधार कहा जा सकता है. लेकिन नीतीश कुमार INDIA को छोड़ NDA में शामिल हो चुके हैं. बिहार में 6 राज्यसभा सीटों के लिए निर्विरोध चुनाव हो गए. साथ ही पालाबदल भी हो गया.
हिमाचल प्रदेश : कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने वापस लिया मंत्री पद से इस्तीफा
कर्नाटक और गुजरात में भी परेशानी
बेशक, कर्नाटक में कांग्रेस अपना घर बचाने में भी कामयाब रही. बीजेपी के एक विधायक ने कांग्रेस के लिए क्रॉस वोटिंग भी करा दी. लेकिन ये अपवाद है. बीजेपी से ज़्यादातर जगहों पर कांग्रेस को चुनौती मिल रही है. गुजरात से सांसद नारण राठौड़ भी बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. वो पांच बार लोकसभा सांसद रहे. यूपीए सरकार में मंत्री भी रहे हैं.
असम, केरल और महाराष्ट्र में भी बिखराव
कांग्रेस को इसके अलावा असम, केरल और महाराष्ट्र में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. असम में सीटों के बंटवारे को लेकर बात नहीं बन पा रही. केरल में कांग्रेस को पिनराई विजयन की पार्टी से चुनौती मिल रही है. दूसरी ओर, महाराष्ट्र में भी सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय नहीं हो पा रहा है. बीते कुछ अरसे में कांग्रेस के कई बड़े नेता बीजेपी या एनडीए का दामन थाम चुके हैं. इनमें अशोक चव्हाण और मिलिंद देवड़ा बिल्कुल हाल के नाम हैं.
BJP का 'गढ़' गांधीनगर : वाजपेयी, आडवाणी और अब अमित शाह... 2024 में किसे उतारेगी कांग्रेस?
ऐसे में कई सवाल खड़े होते हैं. क्या कांग्रेस अपना बिखरता घर बचा पाएगी? हिमाचल के स्थानीय नेता आलाकमान को टूट का ज़िम्मेदार मान रहे हैं- क्या आलाकमान ज़िम्मेदारी लेगा? क्या राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कोई राजनीतिक बदलाव कर पाएगी?
वरिष्ठ पत्रकार जावेद अंसारी ने NDTV से कहा, "अब हद पार हो गई है. कहीं भी कोई पार्टी लाइन, कोई नैतिकता और नियम नहीं रह गए हैं. ये हर पार्टी की विश्वसनीयता पर सवालिया निशान है."
राज्यसभा में बहुमत से 4 सीट दूर NDA
इसी के साथ बीजेपी ने संसद के उच्च सदन में बहुमत की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए राज्यसभा में बहुमत से सिर्फ 4 सीटें दूर है. ऐसे में कांग्रेस और INDIA अलायंस के पास अपने बिखरते कुनबे को बचाने की चुनौती है. इस समय राज्यसभा में बीजेपी के पास 97 सीटें हो गई हैं. यानी संसद के उच्च सदन में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है. हालांकि, एनडीए अभी भी बहुमत में नहीं है. राज्यसभा में बहुमत के लिए एनडीए को 121 सीटें चाहिए. लेकिन उसके पास अभी 117 सीटें हैं.
कांग्रेस की एक 'चाल'... और बच गई हिमाचल सरकार : ये रणनीति आई सुक्खू की कुर्सी बचाने के काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं