लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024)को लेकर कांग्रेस (Congress Candidates List) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 8 मार्च (शुक्रवार) को जारी कर दी. पहली लिस्ट में 39 कैंडिडेट्स का ऐलान हुआ है. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) केरल के वायनाड से चुनाव लड़ेंगे. जबकि राहुल गांधी के खास और कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) को केरल के अलाप्पुझा (Alapuzzha) से टिकट मिला है. बीजेपी ने 2 मार्च को 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इसके 5 दिन बाद कांग्रेस की ने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी की.
कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में दक्षिण भारत के राज्यों पर खासा फोकस किया है. लिस्ट में केरल से सबसे ज्यादा 16 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान हुआ है. इसके अलावा कर्नाटक से 7, छत्तीसगढ़ से 6, तेलंगाना से 4, मेघालय से 2 और सिक्किम, त्रिपुरा, लक्षदीव और नगालैंड से 1-1 उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कांग्रेस की लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, 39 नामों का ऐलान; वायनाड से लड़ेंगे राहुल गांधी
राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं केसी वेणुगोपाल
केसी वेणुगोपाल पहले से ही राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं. बावजूद इसके कांग्रेस ने अपने सीनियर नेता को लोकसभा चुनाव में उतारने का निर्णय लिया है. इसके पीछे एक बड़ी वजह यह मानी जाती है कि केरल की अलाप्पुझा लोकसभा सीट से 2009 से 2019 तक जीतते आए हैं.
2019 में नहीं लड़ा था अलाप्पुझा से चुनाव
केसी वेणुगोपाल ने इस सीट से 2019 का चुनाव नहीं लड़ा था. 2020 में वह राज्यसभा चले गए थे. उनके इस सीट से चुनाव नहीं लड़ने कांग्रेस के हाथ से यह सीट फिसल गई थी, लेकिन पार्टी ने 2024 के इलेक्शन में एक बार फिर से उनपर भरोसा जताया है. साल 2019 के चुनाव में अलाप्पुझा लोकसभा सीट से कांग्रेस ने शनिमोल उस्मान को मैदान में उतारा था. हालांकि, सीपीएम के एएम आरिफ ने उन्हें हरा दिया था.
आंध्र प्रदेश में BJP-TDP और जनसेना का गठबंधन तय! बीजेपी 6 से 8 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव
अधिकतम सीटें जीते का है लक्ष्य
केसी वेणुगोपाल ने सभी 543 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कांग्रेस की समग्र रणनीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जब उनसे पूछा गया कि वह फिर से लोकसभा चुनाव क्यों लड़ रहे हैं, तो कांग्रेस महासचिव ने शुक्रवार को कहा, "हमारी प्राथमिकता लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को हराने के लिए अधिकतम सीटें जीतना है. हमारा लक्ष्य कांग्रेस पार्टी के लिए अधिकतम सीटें जीतना है.”
कांग्रेस को लगा झटका, बैंक अकाउंट्स के खिलाफ एक्शन पर रोक लगाने की याचिका IT ट्रिब्यूनल में खारिज
शशि थरूर का राजीव चन्द्रशेखर से होगा मुकाबला
कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल के अलावा शशि थरूर का नाम भी है, जो केरल की तिरुवनंतपुरम से चुनाव लड़ेंगे. थरूर अभी इसी सीट से लोकसभा सांसद हैं. इस बार उनका मुकाबला बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर से होगा, जो पहली बार चुनावी मैदान में उतरेंगे.
कांग्रेस दक्षिण भारत के तीन राज्यों में सत्ता में है. कर्नाटक और तेलंगाना में पार्टी के पास बहुमत है. जबकि तमिलनाडु में कांग्रेस डीएमके के साथ गठबंधन में है. वहीं, दक्षिण भारत के किसी राज्य में बीजेपी की सरकार नहीं है.
BJP की दूसरी लिस्ट में होगा नितिन गडकरी का नाम? उद्धव ठाकरे के ऑफर पर क्या बोले फडणवीस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं