विज्ञापन

Dry Day on Holi: होली में कब और कहां बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें यूपी, दिल्ली से लेकर पंजाब-हरियाणा में कहां ड्राई डे

Dry Day on 4th March Holi 2026: दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर पंजाब और हरियाणा तक होली के दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी या नहीं, आप भी जान लें. वैसे मार्च में 5 दिनों तक ड्राई डे रहेगा.

Dry Day on Holi: होली में कब और कहां बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें यूपी, दिल्ली से लेकर पंजाब-हरियाणा में कहां ड्राई डे
DRY Day on Holi
नई दिल्ली:

Dry Days on Holi 2026: होली के दिन शराब की दुकानें ज्यादातर राज्यों में बंद रहेंगी. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से लेकर पंजाब-हरियाणा तक होली के दिन छुट्टी रहेगी और शराब की दुकानें नहीं खुलेंगे. हालांकि दिल्ली आबकारी विभाग के अनुसार 4 मार्च 2026 बुधवार को होली (धुलेंडी) के दिन पूरी दिल्ली में शराब की दुकानें खुली रहेंगी. जिन राज्यों में ड्राई डे है, वहां होटल, क्लब और रेस्तरां में भी शराब परोसने पर पाबंदी रहेगी. सिर्फ लाइसेंस वाले होटलों के रूम सर्विस में शराब मिल सकती है. मार्च में करीब 5 दिनों तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इसमें राम नवमी, महावीर जयंती, शहीद दिवस और ईद उल फितर के त्योहारों पर भी राज्य में अलग-अलग शराबबंदी रहेगी.

यूपी में कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें

उत्तर प्रदेश में 4 मार्च और 5 मार्च को दोपहर तक कई जगहों पर शराब की दुकानें बंद रखी गई हैं. प्रयागराज में जिलाधिकारी के आदेशानुसार 4 मार्च शाम 5 बजे से 5 मार्च दोपहर 2 बजे तक सभी देशी, विदेशी, बीयर और मॉडल शॉप बंद रहेंगी. नोएडा-गाजियाबाद होली पार्टियों के लिए FL-11 लाइसेंस अनिवार्य कर दिया गया है. बिना लाइसेंस के शराब परोसने पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें - दिल्ली में अब होली पर खुली रहेंगी शराब की दुकानें, ड्राई डे की लिस्ट से बाहर

दिल्ली में खुली रहेंगी शराब की दुकानें

दिल्ली सरकार ने 4 मार्च को होली के मौके पर शराब की दुकानें खुली रखने का फैसला किया है. दिल्ली में 4 मार्च को ड्राई डे नहीं रहेगा. अंग्रेजी शराब की दुकान, वाइन शॉप, देसी शराब की दुकानें खुली रहेंगी. सरकारी भांग की दुकानें भी बंद रहेंगी. पहले दिल्ली में भी होली पर शराबबंदी रहती थी.

महाराष्ट्र में मुंबई- पुणे में शराबबंदी 

ऐसी खबरें थीं कि महाराष्ट्र सरकार होली से ड्राई डे हटा सकती है, लेकिन आबकारी विभाग ने साफ किया है कि 4 मार्च को ड्राई डे कायम रहेगा. 23 मार्च  को शहीद दिवस और 26 मार्च राम नवमी को भी महाराष्ट्र में शराब की दुकानें बंद रह सकती हैं.

ये भी पढ़ें - होली पर घर में पार्टी का है प्लान, शराब की कितनी बोतल रखने की छूट? जानें यूपी-दिल्ली से पंजाब तक क्या है कानून

छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ठेके बंद

छत्तीसगढ़ में 4 मार्च धुलेंडी को पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इस बार भांग और भांग घोटा की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगाया गया है. मध्य प्रदेश में भी शराब की बिक्री पर प्रतिबंध होली के दिन रहेगा. राजस्थान में भी 4 मार्च को शराब की दुकानें बंद रहेंगी. राजस्थान आबकारी विभाग ने अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए स्पेशल टीमें गठित की हैं.

पंजाब और हरियाणा में शराब की दुकानें 

हरियाणा में इस बार होली के दिन यानी 4 मार्च 2026 बुधवार को ड्राई डे (Dry Day) रहेगा. गुरुग्राम (गुड़गांव) और फरीदाबाद जैसे शहरों में पब, बार और रेस्तरां में भी शराब परोसने पर पाबंदी रहेगी. पंजाब सरकार आमतौर पर होली के दिन शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश रहता है.पंजाब में आनंदपुर साहिब में होला मोहल्ला उत्सव होता है.

मार्च में कब-कब ड्राई डे

4 मार्च (बुधवार) : होली पर लगभग पूरे भारत में 
21 मार्च (शनिवार) : ईद-उल-फितर, दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र में संभव
23 मार्च (सोमवार) : शहीद दिवस, मुख्य तौर पर महाराष्ट्र 
26 मार्च (गुरुवार)  : राम नवमी पर दिल्ली, राजस्थान, यूपी, महाराष्ट्र 
31 मार्च (मंगलवार)  : महावीर जयंती, ज्यादातर उत्तर भारतीय राज्यों में 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dry Day On Holi, Liquor Shop Closed On Holi, Wine Shop Closed On Holi, Sharab Ki Dukan Kab Band Rahegi, Alcohal Shop Closed In Delhi NCR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com