विज्ञापन

आयुष्मान खुराना के बाद अब हाजी शकील सैफी से मांगी 20 करोड़ की रंगदारी, लॉरेंस गैंग के नाम से किया कॉल

पुलिस ने बीएनस की धारा  308(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर नीरज को सौंपी गई है. पुलिस कॉल और वॉइस नोट समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है. 

आयुष्मान खुराना के बाद अब हाजी शकील सैफी से मांगी 20 करोड़ की रंगदारी,  लॉरेंस गैंग के नाम से किया कॉल
हाजी शकील सैफी से मांगी गई 20 करोड़ रुपये की रंगदारी
दिल्ली:

एक्टर आयुष्मान खुराना के बाद अब बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े हाजी शकील सैफी से कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है. रंगदारी मांगे जाने का आरोप लॉरेंस गैंग पर लगा है. दिल्ली के निहाल विहार थाना क्षेत्र में रहने वाले सैफी ने शिकायत में आरोप लगाया उनसे व्हाट्सऐप कॉल और वॉइस नोट के जरिए रकम की मांग की. उसने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए धमकी भी दी.

वॉइस नोट से मिली धमकी

 FIR के मुताबिक, हाजी शकील सैफी को 2 नवंबर को एक वॉइस नोट मिला, जबकि 3 नवंबर को व्हाट्सऐप कॉल के जरिए कथित तौर पर 20 करोड़ रुपये मांगे गए. कॉल करने वाले ने रकम नहीं देने पर धमकी भी दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए निहाल विहार थाना पुलिस ने FIR नंबर 0934/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

कौन हैं हाजी शकील सैफी?

 हाजी शकील एक भारतीय नेता, समाजसेवी और 'वर्ल्ड पीस हार्मनी' संगठन के चेयरमैन हैं. वह बीजेपी और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच से जुड़े रहे हैं. वह सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं. वह पहले लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं

पुलिस ने बीएनस की धारा  308(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर नीरज को सौंपी गई है. पुलिस कॉल और वॉइस नोट समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है. 

सैफी का बॉलीवुड और राजनीति से खास कनेक्शन

हाजी शकील सैफी बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं. उनकी राजनीति में भी अच्छी पहचान है. बड़े-बड़े फिल्म एक्टर्स के साथ उनका उठना-बैठना है.बुधवार को एक्टर आयुष्मान खुराना से लॉरेंस गैंग के नाम पर कोरोड़ों की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया था.उनसे पहले तुषार कपूर से भी रंगदारी मागी गई थी.

लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगी 20 करोड़ की रंगदारी

 लॉरेंस गैंग बॉलीवुड को लगातार निशाना बना रहा है. हाल ही में जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ पर सरेआम फायरिंग की गई थी. इसके बाद  अमिताभ, सलमान, आमिर जैसे कई फिल्मी कलाकारों के लॉरेंस गैंग के निशाने पर होने की बात सामने आई थी. अब हाजी शकील सैफी को धमकी मिली है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अब इस बात की जांच की जा रही है की धमकी देने वाला क्या वाकई लॉरेंस गैंग का अनिल पंडित है या कोई बदमाशी कर रहा है.

हालांकि हाजी शकील सैफी की सुरक्षा को लेकर उनके निहाल विहार स्थित फार्म हाउस के आगे पुलिस की तैनाती कर दी गई है. पुलिस इस कथित रंगदारी मामले में आरोपियों तक कब पहुंचती है और पूरे मामले का खुलासा कब होता है, इसका इंतजार है.

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढे़ं-एक्टर आयुष्मान खुराना को मिली रंगदारी की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपये

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Extortion Money Demanded, Lawrence Bishnoi, Delhi News, Ayushman Khuaran, Tushar Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com