कोलकाता में ट्रेन डॉक्टर के रेप और मर्डर (Kolkata Doctor Rape Accused) के बाद पूरा देश गुस्से में है. जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. इस बीच आरोपी संजय रॉय की सास दुर्गा देवी ने दामाद संजय के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी संजय कैसा था. उसका व्यवहार उनकी बेटी के साथ कैसा था. रेप हत्या के मामले पर उन्होंने कई खुलसे किए हैं. दुर्गा देवी का कहना है कि इस मामले में संजय के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं. उनका कहना है कि संजय अकेला ये सब नहीं कर सकता.
सोमवार को एएनआई से बातचीत में दुर्गा देवी ने संजय के साथ अपनी बेटी के तनावपूर्ण रिश्ते का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि संजय उनकी बेटी के साथ बहुत मारपीट करता था. उन्होंने इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई थी. दुर्गा देवी ने बताया कि शुरू में संजय के साथ उनके रिश्ते भी काफी तनावपूर्ण थे. उन्होंने कहा कि शुरुआत में 6 महीने तक सब कुछ ठीक रहा. लेकिन उनकी बेटी जब 3 महीने की प्रेग्नेंट हुई तो संजय ने उसको पीटा और उसका अबॉर्शन करवा दिया. जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. दुर्गा देवी ने बताया कि इस घटना के बाद से उनकी बेटी बीमार रहने लगी. बेटी की दवा का सरा खर्चा भी उनको ही उठाना पड़ा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
"संजय रॉय अच्छा इंसान नहीं है"
दुर्गा देवी ने बताया कि संजय अच्छा इंसान नहीं है. उन्होंने कहा कि चाहे उसे फांसी दो या उसके साथ जो चाहो करो, अपराध पर मैं कुछ नहीं बोलूंगी. लेकिन वह अकेला ये नहीं कर सकता. बता दें कि ट्रेनी डॉक्टर की रेप और हत्या के बाद से पूरे देश में आक्रोश है. बड़ी संख्या में डॉक्टर्स विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. सभी की एक ही मांग है कि पीड़िता को इंसाफ मिले और आरोपी तो सजा मिले. इस मामले का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है. चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच आज मामले पर सुनवाई करेगी.

आरोपियों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति मिल गई है. सीबीआई की टीम ने 18 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में जांच और 3डी लेजर मैपिंग की थी. ममता बनर्जी सरकार ने जनवरी 2021 से अब तक के दौरान आर जी कर अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है. SIT को एक महीने के भीतर जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी.

SIT कर रही अस्पताल में वित्तीय अनियमितताओं का जांच
एसआईटी का नेतृत्व आईजी प्रणव कुमार कर रहे हैं. मामले में उनकी मदद मुर्शिदाबाद रेंज के डीआइजी वकार रजा, पश्चिम बंगाल सीआइडी में DIG सोमा दास मित्रा और कोलकाता (मध्य) डीसी इंदिरा मुखर्जी करेंगी. बता दें कि 9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं