जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के बडगाम जिले में कल (बृहस्पतिवार, 12 मई) को एक कश्मीरी पंडित कर्मचारी की आतंकवादियों ने सरकारी दफ्तर में गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसके बाद कल दिनभर उनके घर पर शोक जताने वालों का तांता लगा रहा. इतना ही नहीं कल रात भर इस हत्या के विरोध में राज्य केअलग-अलग हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन होते रहे. मृतक के परिजनों और रिश्तेदारों ने इस घटना की जांच की मांग की है. कश्मीरी पंडितों ने 36 वर्षीय शख्स की हत्या का हवाला देते हुए राज्य में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा की मांग की.
विरोध-प्रदर्शन कर रहे समुदाय के लोगों ने उन ट्रांजिट कैम्पों को छोड़ दिया, जहां वे 1990 से उग्रवाद की लहर के दौरान अपने पलायन के बाद से रह रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उनलोगों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उन्हें सुरक्षा देने में विफल रही है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
श्रीनगर में आतंकियों ने की पुलिसकर्मी की हत्या, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जताया दुख
बता दें कि कल आतंकवादियों ने चडूरा शहर में तहसील कार्यालय के भीतर घुसकर राहुल भट नामक क्लर्क की गोली मारकर हत्या कर दी थी. भट को प्रवासियों के लिए विशेष नियोजन पैकेज के तहत 2010-11 में सरकारी नौकरी मिली थी.
मृतक के पिता बिटा भट ने जम्मू के बाहरी इलाके में दुर्गानगर स्थित अपने आवास पर कहा, ‘‘उसका (उनके बेटे का) शव तुरंत वापस किया जाना चाहिए और इस हत्या में शामिल अपराधियों की पहचान करने के लिए जांच के आदेश दिए जाएं.''
अमरनाथ यात्रा के दौरान ‘Sticky Bomb' का खतरा, सीआरपीएफ जवानों को दी जा रही स्पेशल ट्रेनिंग
राहुल भट (36) चादूरा के तहसील कार्यालय में प्रवासी कश्मीरी पंडितों के रोजगार के लिए दिए गए विशेष पैकेज के तहत तैनात थे. गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि शाम करीब 4 बजकर 30 मिनट पर लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी तहसील कार्यालय में दाखिल हुए और भट को गोली मार दी. उस समय कार्यालय कर्मचारियों से भरा हुआ था. उन्होंने कहा कि भट बडगाम के शेखपुरा स्थित प्रवासी कॉलोनी में रहते थे और आठ साल से सरकारी सेवा में थे.
वीडियो : जम्मू-कश्मीर : विधानसभा सीटों में फेरबदल से जुड़ी परिसीमन आयोग की रिपोर्ट जारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं