जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया, ‘‘शहर के जूनीमार इलाके में जन रोड पर आतंकवादियों ने सुबह 8 बजकर करीब 40 मिनट पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल गुलाम हसन पर गोली चलाई. हमले में कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया.''
अधिकारी ने बताया कि घायल अवस्था में हसन को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम को उनकी मौत हो गई.उन्होंने बताया कि हमला उस समय किया गया, जब हसन मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे. घटना के वक्त उनके पास हथियार नहीं था.इस बीच जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हमले की निंदा करते हुए पीड़ित के परिवार को आश्वस्त किया कि “इस निंदनीय घटना के लिये जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.”
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
उपराज्यपाल ने ट्विटर पर कहा, “मैं श्रीनगर में जम्मू कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल गुलाम हसन डार पर हुए जघन्य आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं. मैं उनके परिवार और लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि इस घिनौने कृत्य को अंजाम देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. समूचा नागरिक और सुरक्षा प्रतिष्ठान बहादुर शहीद के परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है.”
जम्मू कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन ने ट्वीट किया, “बहादुर सिपाही की आत्मा को शांति मिले. यह सुनकर गहरा दुख हुआ कि आज सुबह श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में घायल पुलिसकर्मी ने दम तोड़ दिया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति.”
ये भी पढ़ें-
हाईकोर्ट से BJP नेता तजिंदर बग्गा को मिली राहत, 10 मई तक गिरफ्तारी पर लगी रोक
धर्म संसद हेट स्पीच मामला : SC की फटकार के बाद दिल्ली पुलिस का यू-टर्न, दर्ज की FIR
Video : राहुल गांधी ने तेलंगाना में मुख्यमंत्री केसीआर पर किए जमकर हमले
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं