देश में कोरोना (Covid-19) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, अब इसकी चपेट में राजनीतिक दलों से जुड़े लोग व जनप्रतिधि भी आ रहे हैं, इसी कड़ी में पी चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कार्ती चिदंबरम (Karti Chidambaram) भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए दी. उन्होंने कहा कि अभी हुए टेस्ट में मेरी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है. उन्होंने बताया कि मामूली लक्षण दिखने के बाद डॉक्टर की सलाह पर क्वारंटीन हो गया हूं. उन्होंने अपील कि जो लोग पिछले दिनों उनके संपर्क में आए थे वह अपनी जांच कराएं.
दुनिया भर में कोरोना मरीजों की संख्या 1.8 करोड़ के पार, अब तक 6 लाख 87 हजार से ज्यादा की मौत
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
I have just tested positive for #Covid. My symptoms are mild and as per medical advice I am under home quarantine. I would urge all those who have recently been in contact with me to follow medical protocol.
— Karti P Chidambaram (@KartiPC) August 3, 2020
बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 लाख के आंकड़ों को पार कर चुकी है. रोजाना 50 हजार से ज्यादा नए मामले आने का सिलसिला सोमवार को भी जारी दिखा. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 52,972 नए मामले सामने आए हैं जबकि इस दरमियान 771 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ बढ़कर 18,03,695 हो गया है तो वहीं कुल मृतकों की संख्या 38 हजार के आंकड़े को पार करते हुए 38135 पर पहुंच चुकी है.
कोरोना संक्रमित हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जुलाई को लालकृष्ण आडवाणी से मिले थे
इससे महज एक दिन पहले ही देश में संक्रमण के मामलों ने 17 लाख का आंकड़ा पार किया था. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक भारत में कोविड-19 की जांच भी दो करोड़ का आंकड़ा पार गई है.
Video: छोटे शहरों में बढ़ रहे COVID-19 के मामले : एम्स निदेशक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं