पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना (HD Revanna) और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना (Prajwal Revanna)से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल (Sex Scandal) का मामला बढ़ता जा रहा है. इस मामले में एक महिला ने JDS के दोनों नेताओं पर यौन उत्पीड़न (Sexually Assault) का केस दर्ज कराया है. राज्य सरकार के आदेश के बाद SIT जांच भी शुरू हो गई है. इस बीच इस मामले में नया मोड़ आया है. प्रज्वल रेवन्ना के पूर्व ड्राइवर और एक BJP नेता ने एक-दूसरे पर वीडियो लीक करने का आरोप लगाया है.
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे प्रज्वल रेवन्ना ने वायरल वीडियो को सिरे से खारिज करते हुए शिकायत भी दर्ज कराई है. रेवन्ना विवाद शनिवार (27 अप्रैल) जर्मनी भी रवाना हो गए, जिसे लेकर विवाद भी हो रहा है. इस बीच जनता दल सेक्युलर ने 33 वर्षीय सांसद को पार्टी से निलंबित कर दिया है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
वीडियो जारी कर बताई सच्चाई
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में प्रज्वल रेवन्ना के पूर्व ड्राइवर कार्तिक ने दावा किया कि उन्होंने 15 साल तक देवगौड़ा परिवार में ड्राइवर के रूप में काम किया है. कार्तिक ने दावा किया कि ये अश्लील वीडियो उन्होंने सिर्फ BJP नेता जी देवराजे गौड़ा को दिए थे. उन्होंने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि गौड़ा ने 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों में होलेनरासीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से एचडी रेवन्ना के खिलाफ चुनाव लड़ा था और हार गए थे. गौड़ा इसका बदला लेना चाहते थे.
"मॉर्फ्ड है वायरल सेक्स वीडियो", देवेगौड़ा के पोते ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
BJP नेता से मुझे न्याय की थी उम्मीद
कार्तिक ने कहा, "मैंने जी देवराजे गौड़ा को यह कहते हुए सुना कि मैंने कांग्रेस नेताओं को वीडियो वाली पेन ड्राइव दी थी. ये झूठ है. मैंने उनसे तब संपर्क किया था, जब वह पिछले विधानसभा चुनाव में BJP के उम्मीदवार थे. मुझे लगा कि मुझे उनसे न्याय मिलेगा. मैंने ये वीडियो किसी और को नहीं दिए. क्योंकि कांग्रेस पहले JDS के साथ गठबंधन में थी. मैं इस BJP नेता के पास गया, लेकिन उन्होंने मुझे धोखा दिया.''
मैंने देवेगौड़ा परिवार के अच्छे और बुरे समय देखे
पूर्व ड्राइवर ने कहा, "मैं जब वहां ड्राइवर के रूप में काम करता था, तब मैंने देवेगौड़ा परिवार के अच्छे और बुरे समय दोनों देखे. मैंने पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. वहां काम करने वाले एक अन्य व्यक्ति ने भी अपनी बात रखी थी. मुझे उम्मीद है कि इस मामले में और लोग आगे आएंगे."
प्रज्वल रेवन्ना से इसलिए बनाई दूरी
न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक,पूर्व ड्राइवर कार्तिक ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना से दूरी बनाने का कारण यह था कि मेरी जमीन छीन ली गई थी. मेरी पत्नी को पीटा गया था. मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था. मैंने नौकरी छोड़ दी और अपना हक वापस पाने की लड़ाई में लग गया."
BJP नेता ने आरोपों को किया खारिज
वहीं, पूर्व ड्राइवर के आरोपों पर BJP नेता गौड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. गौड़ा ने संवाददाताओं से कहा, "कार्तिक को हासन निर्वाचन क्षेत्र से रेवन्ना के कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी श्रेयस पटेल के साथ कई बार देखा गया था." PTI की रिपोर्ट में गौड़ा के हवाले से कहा गया, "अगर इससे किसी को फायदा हो रहा था, तो वह कांग्रेस थी. अपने राजनीतिक लाभ के लिए कांग्रेस उम्मीदवार (श्रेयस पटेल) ने वीडियो में देखी गई महिलाओं की इज्जत को गिरवी रख दिया."
कुमारस्वामी दिल्ली रवाना, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा नेतृत्व के साथ सीट बंटवारे पर चर्चा की संभावना
कब सामने आया आपत्तिजनक वीडियो?
कथित तौर पर प्रज्वल रेवन्ना से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो क्लिप लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज (26 अप्रैल) की वोटिंग के एक दिन बाद आया. 26 अप्रैल को रेवन्ना की सीट हासन पर भी वोट डाले गए. वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने मामले की जांच के लिए SIT बना दी गई है. SIT बनाने का फैसला राज्य महिला आयोग की सिफारिश के बाद आया.
वीडियो को लेकर प्रज्वल रेवन्ना पर क्या आरोप है?
आरोप है कि इस स्कैंडल के एक वीडियो को कथित तौर पर सांसद ने शूट किया था. हासन निर्वाचन क्षेत्र में व्यापक रूप से इसे प्रसारित किया गया था. इसके बाद एक महिला ने रविवार को प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ होलेनरसीपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया. महिला ने आरोप लगाया कि 2019 से 2022 के बीच कई बार उनका यौन शोषण किया गया.
प्रज्वल रेवन्ना ने इस मामले में क्या कहा?
33 साल के प्रज्वल रेवन्ना ने इन वीडियो को सिरे से खारिज किया है. उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने के मकसद से वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है. वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शनिवार सुबह वह जर्मनी के लिए रवाना हो गए. प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना पर भी उनकी घरेलू सहायिका ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. एचडी रेवन्ना होलेनरासीपुर निर्वाचन क्षेत्र से JDS विधायक हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं