पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा (HD Deve Gowda) के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना (HD Revanna) और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना ( Prajwal Revanna)सेक्स स्कैंडल (Sex Scandal) के आरोपों में घिर गए हैं. देवगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना के खिलाफ घरेलू सहायिका ने होलेनरासीपुर थाने में यौन शोषण (Sexual Assault) की FIR दर्ज कराई है. जबकि प्रज्वल रेवन्ना के करीब 200 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. राज्य की सिद्धारमैया सरकार (Siddharamaiah Government) ने इस पूरे मामले की SIT जांच के आदेश दिए हैं. इस बीच एचडी रेवन्ना ने इसे बड़ी साजिश करार दिया है.
एचडी रेवन्ना ने कहा, "मैं नहीं जानता ये कैसा षड्यंत्र रचाया गया है. मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जो आसानी से डर कर भाग जाऊं. उन्होंने जो वीडियो रिलीज किए हैं, वे 4-5 साल पुराने हैं. प्रज्वल को पार्टी से निकालने का फैसला पार्टी हाई कमान लेगा."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
"BJP के साथ दीर्घकालिक संबंध चाहते हैं लेकिन..." : गठबंधन को लेकर बोले एचडी कुमारस्वामी
रविवार को दर्ज हुआ केस
महिला ने एचडी रेवन्ना और प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ रविवार को यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था. वहीं, प्रज्वल रेवन्ना ने वायरल हो रहे वीडियोज को मॉर्फ्ड बताते हुए सारे आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है.
महिला ने लगाए ये आरोप
अपनी शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि बाप-बेटे दोनों ने उसका यौन उत्पीड़न किया. जब रेवन्ना की पत्नी घर पर नहीं होती थीं, तो वह उसे गलत तरीके से छूते थे. उसका कई बार यौन उत्पीड़न किया गया. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि प्रज्वल रेवन्ना ने वीडियो कॉल पर उनकी बेटी के साथ भी दुर्व्यवहार किया. उन्होंने अश्लील बातें की. महिला ने कहा, "बार-बार कॉल करने के बाद मेरी बेटी ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया."
"मॉर्फ्ड है वायरल सेक्स वीडियो", देवेगौड़ा के पोते ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
विवाद के बीच जर्मनी रवाना हुए प्रज्वल
प्रज्वल हासन सीट से NDA उम्मीदवार हैं. कर्नाटक में इस बार JDS-BJP ने गठबंधन किया है. हासन समेत कर्नाटक की 14 सीटों पर 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी. मतदान के अगले ही दिन प्रज्वल जर्मनी रवाना हो गए. राज्य की बाकी बची 14 सीटों पर 7 मई को वोट डाले जाएंगे.
वो सत्ता में हैं, जो चाहेंगे वो करेंगे
अपने खिलाफ दर्ज FIR पर एचडी रेवन्ना कहते हैं, "यह राजनीति है, मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता. वे (कांग्रेस) सरकार में हैं और वे जो चाहेंगे वही करेंगे." रेवन्ना कहते हैं, ''ये सब चीजें सिर्फ आज की नहीं हैं, देवेगौड़ा परिवार पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस के निशाने पर है. CoD (अब CID), लोकायुक्त जांच... हम पिछले 40 वर्षों से इसका सामना कर रहे हैं. उन्हें कानून के मुताबिक कार्रवाई करने दीजिए.''
रेवन्ना ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर अपने पिता देवेगौड़ा से बात नहीं की है. रेवन्ना ने कहा, "चूंकि SIT इस मामले को देख रहा है. इसलिए मैं आगे कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा."
"पार्टी को शर्मिंदा..." : देवेगौड़ा के पोते के वायरल सेक्स वीडियो स्कैंडल पर जेडीएस की प्रतिक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं